सोनिया गांधी ने तिहाड़ जेल में की डीके शिवकुमार से मुलाकात

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पार्टी के नेता डीके शिवकुमार से मिलने तिहाड़ जेल पहुंची। डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने 3 सितंबर को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था। वे 25 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं।

 Sonia Gandhi meets DK Shivakumar at Tihar Jail

बीते साल सितंबर में ईडी ने डीके शिवकुमार, हनुमंथैया, कर्नाटक भवन के एक कर्मचारी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोनिया गांधी से पहले, पार्टी के सीनियर लीडर अहमद पटेल, आनंद शर्मा और डीके सुरेश भी तिहाड़ जेल जाकर डीके शिवकुमार से मुलाकात कर चुके हैं। उस वक्त कांग्रेस नेताओं ने डीके शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली थी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम भी इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए केस में चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, ईडी की हिरासत में होने के कारण उन्हें फिलहाल जेल में रहना होगा। इस मामले में ईडी और सीबीआई ने अलग-अलग केस दर्ज किया था। कांग्रेस, पार्टी के नेताओं पर की जा रही इस कार्रवाई को बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई बता रही है।

कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे चुके 57 साल के डीके शिवकुमार शिवकुमार पर मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। शिवकुमार पर आयकर विभाग ने टैक्स चोरी और कथित करोड़ों के हवाला लेन-देन का आरोप लगाया है। आयकर विभाग ने 2017 में डीके शिवकुमार के नई दिल्ली के ठिकानों पर 8.83 करोड़ रुपए बरामद करने का दावा किया था।

प्रवर्तन निदेशालय डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ कर चुकी है। शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े चेहरे माने जाते हैं और जेडीएस के साथ मिलकर उन्होंने राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+