Shinzo Abe: कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने जताया दुख, बोलीं- भारत के महान मित्र और शुभचिंतक थे

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या की घटना पर भारत में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने दुख जताया। सोनिया गांधी ने कहा, "आबे के निधन की खबर से दुख पहुंचा। आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक थे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में वृद्धि करने के लिए बहुत कुछ किया। वे भारत-जापान के रिश्तों को नई उंचाइयों पर ले गए।"

Congresss Sonia Gandhi express condolences Over former Japanese PM Shinzo Abe Death

कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया ने आबे को याद करते हुए कहा, "मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात स्पष्ट रूप से याद है। वह अच्छे नेता थे। यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि वह अब नहीं रहे। हमें उनकी कमी खलेगी। उनकी हत्या का न सिर्फ जापान, ​बल्कि पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी पर बुरा असर पड़ेगा।"

आज स्पीच के दौरान मारी गई थी गोली
बता दें कि, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज यानी शुक्रवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। तब आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। वह 67 वर्ष के थे। जापानी मीडिया ने बताया कि, एक पूर्व सैनिक ने आबे को पीछे से गोली मारी। वह हैंडमेड गन लेकर आया था। हमलावर 42 साल का है। घटना के तत्काल बाद भी उसे दबोच लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि, वह आबे की नीतियों से नाखुश था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+