2016 में राजनीति को अलविदा नहीं कहेंगी सोनिया

सोनिया गांधी ने खुद ये बात लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान को बताई और कहा कि ये सारी बातें 'अफवाह' है। मैं अभी कोई संन्यास नहीं लेने वाली हूं। दरअसल सोनिया गांधी पर लिखी गई किताब '24 अकबर रोड' में ये दावा किया गया था कि सोिया गांधी अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर 2016 में राजनीति से संन्यास ले लेंगी। लोजपा अध्यक्ष रामविवलास पासवान अपने बेटे चिराग पासवान के साथ लक्ष्मणपुर बाथे हत्याकांड पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद इसकी नए सिरे से जांच की मांग को लेकर सोनिया गांधी से मिलने आए थे। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बैठक चली।
पासवान ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को बताया कि बीजेपी कभी भी सत्ता में नहीं आएगी भले ही उसके पास शिवसेना और अकाली दल और अन्य कुछ पार्टियों का समर्थन हो। दरअसल राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बाद सबसे ज्यादा नुकसान लोजपा को हुआ है। ऐसे में पासवान तीसरे मोर्चे में जाने के बजाए राजनीति के नए समीकरणों की तलाश में जुट गए है। पासवान कांग्रेस की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने की कोशिश कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications