राजस्थान: कांग्रेस ने कहा-सब ठीक है, पायलट की समस्याओं के लिए 3 सदस्यीय कमेटी

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी संग्राम के बीत गहलोत और पायलट खेमे के बीच सुलह की कीशिशें जारी हैं। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसी मुद्दे पर अशोक गहलोत से बात की है। उधर राहुल गांधी से सचिन पायलट ने मुलाकात की है। राहुल गांधी के साथ हुई पायलट की इस बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। सूत्रों के मुताबिक, पायलट ने बैठक में राहुल गांधी को उन परिस्थितियों के बारे में बताया, जिनके चलते उन्होंने 'बगावत' करने का निर्णय लिया।

Recommended Video

    Rajasthan Crisis: Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi से मिले Sachin Pilot, होगी घर वापसी? | वनइंडिया हिंदी
     'पायलट ने राहुल गांधी से मिलकर विस्तृत रूप से अपनी शिकायतें रखीं'

    'पायलट ने राहुल गांधी से मिलकर विस्तृत रूप से अपनी शिकायतें रखीं'

    वहीं दूसरी ओर पार्टी आलाकमान ने बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सचिन पायलट और अन्य विधायकों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस की तीन सदस्यीय कमेटी बनाने का फैसला किया है। जो बागी सचिन पायलट और विधायकों का समस्याओं के सुनेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मिलकर विस्तृत रूप से अपनी शिकायतें रखी हैं। उनके बीच स्पष्ट, खुली और निर्णयात्मक चर्चा हुई।

    समस्याओं के लिए तीन सदस्यीय कमेटी: वेणुगोपाल

    समस्याओं के लिए तीन सदस्यीय कमेटी: वेणुगोपाल

    केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी और राजस्थान में कांग्रेस सरकार के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई है। बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पायलट और अन्य विधायकों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस की 3 सदस्यीय कमेटी बनाने का फैसला किया है। वहीं, सूत्रों की मानें तो सरकार ने यह आश्वस्त किया है कि इस मामले की जांच बंद कर दी जाएगी और कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पायलट कैंप को कई विधायकों को मनाने में भी पार्टी कामयाब रही है। इसके साथ ही पायलट और उनके समर्थित 18 कांग्रेसी विधायकों की पार्टी में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पायलट सशर्त पार्टी में अपनी शर्तें पर वापसी कर रहे हैं।

    14 अगस्त से राजस्थान में विधानसभा का सत्र

    14 अगस्त से राजस्थान में विधानसभा का सत्र

    सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई यह मुलाकात काफी सकारात्मक रही है। बता दें कि 14 अगस्त से राजस्थान में विधानसभा का सत्र है। माना जा रहा है कि सत्र से पहले ये सुलह के संकेत हैं। कांग्रेसी सूत्रों के हवाले से मालूम हुआ है कि सचिन पायलट की राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मीटिंग सफल रही है। पायलट पार्टी आलाकमान से सीधे संपर्क में हैं और आलाकमान उनकी वापसी के लिए एक योजना में काम कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+