किसान महिलाओं के साथ सोनिया गांधी ने हरियाणवी गाने पर किया डांस, वायरल हुआ VIDEO
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला हिस्सा भले ही कई महीने पहले खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी देश के अंदर यात्रा अभी भी जारी है। आठ जुलाई को राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव पहुंचे थे।
मदीना पहुंचे राहुल गांधी ने किसानों और महिलाओं के साथ मुलाकात की थी। यही नहीं उन्होंने किसानों के साथ खेत में धान रोपे और उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश की। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इसी मुकालात के दौरान राहुल गांधी जिन महिलाओं से मिले थे। तभी इन किसान महिलाओं ने दिल्ली और राहुल गांधी का घर देखने की इच्छा जताई थी। तब कांग्रेस नेता ने उन्हें जल्द अपने घर बुलाने का वादा किया था।
Recommended Video
पिछले शुक्रवार को राहुल गांधी ने स्पेशल गाड़ी भेजकर इन महिलाओं को दिल्ली बुलाया। उन्हें इंडिया गेट घुमाया। इसके बाद सभी महिलाएं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से भी मिलीं। कांग्रेस की ओर से इस मुलाकात की एक वीडियो शेयर किया गया है।
कांग्रेस नेता रुचिरा चतुर्वेदी ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें महिलाओं को गाड़ी से दिल्ली लाते हुए दिखाया जा रहा है। इसके बाद महिलाएं सोनियां गांधी के आवास पर उनसे मिलने पहुंची हैं। जहां पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका उनसे मिलती हैं।
इसके बाद महिलाओं ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के साथ भोजन किया था। भोजन के बाद महिलाओं ने प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी के साथ हरियाणवी गानों पर डांस भी किया था। सोनिया गांधी का डांस करते हुए वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रही क्लिप में गांव से आईं महिलाएं सोनिया गांधी का हाथ पकड़कर हरियाणवी गीतों पर नाचते दिख रही हैं। वहीं सोनिया गांधी भी धीमे-धीमे कदमों से उनके साथ ताल मिलता नजर आईं। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
एक यूजर्स @imJDubey_ ने लिखा कि, राजनीति से अलग जिस भी रूप में देखें यह बेहद खूबसूरत तस्वीर है। 75 वर्ष से ज्यादा की उम्र होने के बावजूद सोनिया जी जिस बाल सुलभ कौतुक के साथ हरियाणा की इन महिलाओं से मिल रही हैं, ख़ुशी साझा कर रही हैं वह काबिले तारीफ है। सोनिया गाँधी पर जीवन भर विदेशी होने का आरोप लगाया जाता रहा है। उन्होंने जीवन भर हिंदुस्तानी होने का परिचय दिया है। उम्र और अनुभव के जिस मुकाम पर सोनिया जी हैं उस पर इस सहजता के साथ लोगों से मिलना और बातें करना गौरवान्वित करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications