सोनिया ने फूंकी 2014 की चुनावी बिगुल, कहा रेडी हो जाओ

उन्होंने कहा कि हम जनता को अपनी नीतियों कार्यक्रमों और उपलब्धियों के बारे में बताने में सफल नहीं हो पाये। वहीं पार्टी की पराजय के लिए अनुशासन और एकता के भाव की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि हमें मायूस नहीं होना चाहिए, हमारे सामने एक और संग्राम है, मई 2014 में। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को तैयार करना होगा। उन्होंने पार्टी के लोगों में उत्साह भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनेक चुनाव जीते हैं और हारे हैं। चाहे जीत हो या हार, हमें यह याद रखना चाहिए कि जनता की सेवा करना हमारा सर्वोपरि दायित्व है।
सोनिया के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 सालों के यूपीए सरकार के रिकार्ड को जनता के बीच और ज्यादा कारगर तरीके से पेश किये जाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications