दिल्ली दंगे पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से पूछे ये 6 सवाल

नई दिल्ली- दिल्ली में जारी हिंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ भी हमला बोला है। दिल्ली में हिंसा के लिए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा भी मांग लिया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से दंगे को लेकर 6 सवाल पूछे हैं।

Recommended Video

    CAA Protest: Delhi violence पर Sonia Gandhi ने पुछे 5 सवाल, जानिए क्या? |वनइंडिया हिंदी
    Sonia Gandhi asked these 6 questions to Modi government on Delhi riots

    दिल्ली हिंसा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार से 6 सवालों के जवाब मांगे हैं-

    1- 'पिछले रविवार से गृहमंत्री कहां थे और क्या कर रहे थे ?'

    2- 'दिल्ली में चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद के दिनों से लेकर आजतक इंटेलिजेंस एजेंसियों ने क्या रिपोर्ट दिए हैं ? '

    3-'हिंसा खुद-ब-खुद शुरू हुई जैसा कि गृहमंत्रालय ने दावा किया है या इसे भड़काया गया, जैसा कि गृह राज्यमंत्री ने दावा किया है?'

    4-'रविवार की रात को पुलिस फोर्स की तैनाती कि स्थिति क्या थी, जबकि पूरे संकेत मिल रहे थे कि हिंसा भड़केगी?'

    5-'अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तत्काल क्यों नहीं बुलाया गया, जब ये साफ हो चुका था कि हालात दिल्ली पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं ?'

    6- 'दिल्ली के मुख्यमंत्री कहां थे और वह पिछले रविवार से क्या कर रहे थे ?'

    दरअसल, सोनिया गांधी दिल्ली में हुई हिंसा के लिए केंद्र और दिल्ली दोनों सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है और उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की भी मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हिंसा 'सुनियोजित शाजिश' के तहत हुई और 72 घंटों तक दिल्ली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

    बता दें कि दिल्ली में पिछले रविवार से सीएए को लेकर भड़की हिंसा में मरने वालों की तादाद 20 हो चुकी है, जिसमें दिल्ली पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल है। जबकि, घायलों की संख्या पौने दो सौ से ज्यादा बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+