सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए क्या हुआ?
Sonia Gandhi admitted to Sir Gangaram Hospital: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी में हल्के बुखार के लक्षण देखे गए हैं, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं, उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक हल्के बुखार के लक्षण की वजह से सोनिया गांधी के सीने में संक्रमण की शिकायत भी आई है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को शनिवार की शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल ने कहा है कि वह कुछ समय से सीने में संक्रमण की शिकायत कर रही थीं और उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
76 वर्षीय सोनिया गांधी की तबीयत खराब कश्मीर में श्रीनगर की यात्रा से लौटने के कुछ दिनों बाद हुई। बता दें कि कुछ महीने पहले भी सोनिया गांधी अपनी खराब तबीयत को लेकर अस्पातल में भर्ती थी।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के साथ दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और फिलहाल स्थिर हैं।
इससे पहले सोनिया गांधी 2023 में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी 2023 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 जनवरी 2023 को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
उसके बाद बुखार के कारण सोनिया गांधी को फिर से उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी हाल ही में 31 अगस्त को मुंबई में विपक्ष की भारत गठबंधन की बैठक में भाग लिया। वह अपने बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ वहां थीं।












Click it and Unblock the Notifications