सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सासंद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को पेट में शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें जांच के लिए भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि जांच के बाद शनिवार सुबह तक सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

आपको बता दें कि बीते काफी समय से सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। उन्हें पहले भी पेट में शिकायत रही है। कुछ महीने पहले भी उन्हें पेट में शिकायत के चलते गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय पहले वो इलाज के लिए विदेश भी गई थीं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी अपनी खराब तबीयत के चलते वो सक्रिय नहीं रही थीं। 2016 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के एक रोड शो के बीच भी कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें रोड शो बीच में ही रोकना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications