महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट पर पहली बार सामने आईं सोनिया, मीडिया से ये बोल गईं.....

नई दिल्ली- कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर जारी सियासी संकट के बीच बुधवार को पहली बार मीडिया से रूबरू हुईं। जब वह संसद भवन पहुंचीं तो मीडिया वालों ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर सवाल दाग दिया। गौरतलब है कि बुधवार को शिवसेना की ओर से दावा किया गया है कि एक-दो दिनों में वहां की सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी और अगले नई सरकार बनेगी।

Sonia appeared for the first time on the political crisis in Maharashtra, said no comments

बुधवार को जब संसद भवन पहुंचने पर मीडिया वालों ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने सरकार गठन की संभावनाओं को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

सोनिया ने रिपोर्टर्स के सवाल के जवाब में सिर्फ इतना कहा- 'नो कमेंट्स' और निकल गईं। सोनिया का ये जवाब तब आया है, जब शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि अगले महीने की शुरुआत में उनकी पार्टी की अगुवाई में राज्य में नई सरकार का गठन हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा है कि अगले दो दिनों में इसको लेकर तस्वीरें पूरी तरह साफ हो जाएगी।

बता दें कि जब राज्य में नतीजे आने के 18 दिन बाद भी कोई पार्टी सरकार बनाने लायक समर्थन गवर्नर को नहीं दिखा पाई तो पिछले 12 नवंबर को वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। राज्य में पिछले 21 अक्टूबर को ही वोट डाले गए थे और 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम भी आ गए थे। इस चुनाव में 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी और शिवसेना को क्रमश: 105 और 56 सीटें मिलीं। दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं एनसीपी और कांग्रेस भी गठबंधन में चुनाव लड़ीं और उनके खाते में क्रमश: 54 और 44 सीटें ही आ पाईं। लेकिन, जब मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर शिवसेना जिद पर अड़ी रही तो बीजेपी ने सरकार बनाने से हाथ खड़े कर दिए। तब से लेकर अबतक शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के बीच किसी सर्वमान्य फॉर्मूले को लेकर विचारों का दौर चल रहा है, लेकिन कुछ भी ठोस सामने नहीं आ सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+