तस्वीरें: पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पहुंचीं सोनिया और प्रियंका, दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: 31 अक्टूबर 1984 भारत के इतिहास में 'काले' अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या उनके ही अंगरक्षकों ने कर दी थी। हमलावारों ने इस घटना को स्वर्ण मंदिर में आतंकियों के सफाए के लिए चलाए गए ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला बताया था। आज पूरे देश में इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शक्ति स्थल स्थित इंदिरा गांधी की समाधि पर पहुंचीं और पुष्ण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गांधी परिवार के लिए आज का दिन काफी भावुक करने वाले है।





Recommended Video
Indira Gandhi assassination anniversary: इंदिरा गांधी की हत्या की पूरी कहानी | वनइंडिया हिंदी












Click it and Unblock the Notifications