Sonam Raghuvanshi थी बेहद अंधविश्वासी? राजा के मर्डर से पहले राज को बताया था अपनी कुंडली दोष दूर करने का उपाय

Sonam Raghuvanshi News: शिलॉन्ग पुलिस की पूछताछ में सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने पांचों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कराई थी। इसके बाद सबूत और सीसीटीवी फुटेज देखकर सोनम टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस की पूछताछ में दूसरे आरोपी राज, आकाश और विशाल ने भी सोनम के बारे में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज ने अफेयर की बात स्वीकार कर ली है और यह भी कहा कि सोनम ज्योतिष-कुंडली जैसी बातों में यकीन करती थी।

Sonam Raghuvanshi की दूसरे आरोपियों ने खोली पोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम रघुवंशी और बाकी चारों आरोपियों से पुलिस ने अलग-अलग और फिर आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है। इसी दौरान आकाश राजपूत ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि सोनम ही सारे फैसले ले रही थी। हनीमून पर शिलॉन्ग आने का फैसला सोनम का था। राजा ने थाईलैंड जाने की बात कही थी, लेकिन सोनम ने सोचा कि विदेश में कुछ भी करना आसान नहीं होगा। पुलिस की पूछताछ में राज ने सोनम के साथ अफेयर की बात कबूल कर ली है।

Sonam Raghuvanshi and Raj

यह भी पढ़ें: Sonam Raja Raghuvanshi Case: क्या मंगल दोष बना राजा के लिए जानलेवा?

सोनम रघुवंशी के अंधविश्वासों पर भी राज ने किया खुलासा

राज कुशवाहा का परिवार भी लगातार कह रहा है कि सोनम उनके बेटे से उम्र में काफी बड़ी थी। उन्हें दोनों के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी नहीं थी। एक अंग्रेजी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राज ने कहा कि सोनम को ज्योतिष और कुंडली वगैरह में बहुत यकीन था। उसने राज से कहा था कि उसका परिवार अंतरजातीय विवाह के लिए नहीं मानेगा। वह दिखावे के लिए अरेंज मैरिज कर रही है और शादी के बाद विधवा हो जाएगी। सोनम की प्लानिंग थी कि विधवा होने के बाद उसकी कुंडली का दोष मिट जाएगा और राज से तब शादी कर लेगी।

विधवा होने पर परिवार भी अंतरजातीय विवाह के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि, सोनम के भाई और पिता ने कुंडली की बातों को सिरे से नकारा है और उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी।

पुलिस की जांच में पता चला है कि राज और सोनम का अफेयर ज्यादा पुराना नहीं था, लेकिन फरवरी में राजा के साथ रोका होने के बाद भी वह राज से मिलती रहती थी। राजा से सोनम की शादी एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी जिसमें परिवार के अलावा रघुवंशी समाज के लोग भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद भी पत्नी की तरह नहीं रहती थी सोनम, राजा के सामने करीब आने के लिए रखी थी ये शर्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+