Sonam Raghuvanshi को कोर्ट से मिली जमानत, आगबबूला हुईं राजा की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Raja Raghuvanshi Murder Case Indore: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में 28 अप्रैल को बड़ा अपडेट आया है। इस केस की मुख्‍य आरोपी और मृतक राजा रघुवंशी की पत्‍नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिलने पर दिवंगत राजा रघुवंशी का परिवार अचंभित है।

राजा की मां उमा रघुवंशी सिलांग कोर्ट के इस फैसले पर भड़क उठीं हैं। सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर मां उमा रघुवंशी ने अपने दिवंगत बेटे को न्‍याय दिलाने की मांग करते हुए पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sonam Raghuvanshi got bail

राजा की मां बोलीं- शिलांग तक पैसों का खेल हुआ

मंगलवार को उमा रघुवंशी ने मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा, "सोनम को इतनी आसानी से जमानत मिलना हमारी समझ से परे है। मुझे लगता है कि अंदर ही अंदर पैसों का खेल हुआ है। यह लेनदेन शिलांग तक हुआ है।" उन्‍होंने कहा, "मैं अपने बेटे राजा को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ूगी। मैं अपने बेटे के हत्‍यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग वे लगातार करती रहेंगी।

"लड़का होता तो आसानी से नहीं छूटता"

राजा की मां उमा रघुवंशी ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्‍होंने आरोप लगाया जांच के अंतिम चरण में पुलिस ने उनके परिवार का साथ छोड़ दिया और पूरे केस में ढिलाई बरती। जिसके चलते आरोपी को फायदा मिला है। उन्‍होंने कहा लड़की की जगह अगर लड़का होता तो उसे ऐसे आसानी से जमानत पर नहीं छोड़ा जाता।

राजा का भाई बोला- कोर्ट के फैसले पर हैरान हूं

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने अदालत के इस फैसले पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आरोपी को इतनी जल्दी जमानत मिल जाएगी। विपिन ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गाजीपुर ले जाते समय परिवार को कई जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं की सही जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि इसी कमी का फायदा आरोपी पक्ष को कोर्ट में मिला।

हाईकोर्ट में राजा का परिवार करेगा अपील, CBI जांच की मांग

विपिन रघुवंशी ने साफ कहा है कि परिवार इस जमानत आदेश के खिलाफ अब हाईकोर्ट में अपील करेगा और इसे रद्द कराने की मांग करेगा। साथ ही परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच के लिए CBI जांच की भी मांग उठाई है।

क्‍या है राजा रघुवंशी हत्‍याकांड?

2024 में इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की सोनम रघुवंशी के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए सिलांग गए थे, जहां कुछ दिनों बाद वे लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद राजा रघुवंशी का शव कथित तौर पर सिलांग के एक जंगली इलाके में झाड़ियों से बरामद हुआ। इस मामले में राजा की पत्‍नी सोनम और उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने अरेस्‍ट किया था। सोनम पर आरोप था कि उसने अपने दोस्‍त के साथ मिलकर पति राजा की बेरहमी से हत्‍या करवाई थी। हालांकि 28 अप्रैल को कोर्ट ने सोनम को जमानत दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+