Sonam Raghuvanshi ने हत्या की बात कबूली, SIT की पूछताछ में खुलासा
Sonam Raghuvanshi: शिलांग में इंदौर के नवविवाहित युवक राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। विशेष जांच टीम (SIT) के सूत्रों से खबर आई है कि, मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या की साजिश को स्वीकार कर लिया है। पुलिस बुधवार को सोनम को कोर्ट में पेश करेगी, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
एडिशनल SP ने किया इशारा
राजा रघुवंशी हत्या मामले में, पूर्वी खासी हिल्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल SP) आशीष ने कहा,
"आज संदिग्धों को कोर्ट में पेश करने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। इसलिए हमें उनसे पूछताछ करने का समय नहीं मिला। सोनम रघुवंशी के मामले में शामिल होने की संभावना मजबूत है, लेकिन अभी यह पुष्टि करना कठिन है क्योंकि जांच जारी है। हम अभी शुरुआती चरण में हैं। जैसे ही हमें कोई नई जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे।
अभी जो भी जानकारी सार्वजनिक है, वह पूरी तरह से ठोस नहीं है।"
4 आरोपी को किया गया है गिरफ्तार
इंदौर से हनीमून के लिए शिलांग आए राजा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सोनम रघुवंशी सहित चार आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लाया गया है, जहां उनके मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेशी की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब इनकी न्यायिक रिमांड की मांग करेगी।

राजा की मां से मिला सोनम का भाई
वहीं बुधवार को राजा रघुवंशी के आवास परसोनम के भाई गोविंद पहुंचे। उन्होंने राजा की मां से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा,
'अब तक मिले सबूतों के आधार पर मैं 100% सुनिश्चित हूँ कि उसने यह हत्या की है। इस मामले के सभी आरोपी राज कुशवाहा से जुड़े हैं। हमने सोनम रघुवंशी से अपने रिश्ते तोड़ दिए हैं। मैं राजा के परिवार से माफी मांगता हूँ।राज कुशवाहा हमेशा सोनम को 'दीदी' कहकर बुलाते थे। पिछले तीन सालों से सोनम राज कुशवाहा को राखी बांधती आ रही है।'
राजा के भाई से भी की मुलाकात
वहीं सोनम के भाई से मुलाकात के बाद राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, 'गोविंद (सोनम रघुवंशी के भाई) मुझसे संपर्क में था। उसने बताया कि वह मेरे घर आएगा और स्वीकार करेगा कि उसकी बहन ने गलती की है। उसने यह भी कहा कि उसकी बहन को इस गलती के लिए फांसी होनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications