सामने आई एक्ट्रेस सोनम कपूर की बिना मेकअप वाली तस्वीर, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

मुंबई। एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने लुक के चलते अकसर चर्चाओं में बनी रहती हैं। वहीं उनकी बेबाकी के भी कई दीवाने हैं। वे अकसर अपनी बातों को खुलकर सबसे सामने रखती हैं जिसके चलते वे कभी लोगों के निशाने पर आ जाती हैं तो कभी तारीफों से नवाजी जाती हैं। एक बार फिर सोनम ने ऐसा ही कुछ किया है जिससे कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो इसके लिए उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

View this post on Instagram

Bare नो मेकप

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

सोनम ने शेयर किया नो मेकअप लुक

सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपना नो मेकअप लुक शेयर कर सबको चौंका दिया है। तस्वीर ने सोनम बिल्कुल किसी आम लड़की की तरह लग रही हैं। और कैप्शन में उन्होंने लिखा है- बेयर, नो मेकअप। तस्वीर में सोनम एक कार में बैठी हैं और आंखों में हल्के काले घेरे दिखने के बाद भी उन्होंने कंसीलर या किसी और मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया हुआ है।

लोगों ने कहा असली खूबसूरती

लोगों ने कहा असली खूबसूरती

सोनम की इस तस्वीर पर उनके फैंस के अलग अलग कमेंट आ रहे हैं। इसमें से अधिकतर लोग कह रहे हैं कि सोनम बिना मेकअप भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कई लोग कह रहे हैंकि सोनम ने एक एक्ट्रेस होते हुए बिना मेकअप की तस्वीर शेयर कर बहादुरी का काम किया है। ये कर पाना किसी के लिए आसान नहीं। कई लोगों ने ये भी कहा कि सोनम मेकअप की जगह बिना मेकअप अधिक खूबसूरत दिखती हैं।

सोनम की शादी ने बटोरी थी सुर्खियां

सोनम की शादी ने बटोरी थी सुर्खियां

अनिल कपूर की बेटी सोनम ने कुछ समय पहले बिजनेस मैन आनंद अहूजा के साथ शादी रचाई है। इस शादी में लगभग सारी फिल्म इंडस्ट्री शामिल हुई थी। इस दौरान कई बड़े एक्टर्स ने जमकर ठुमके लगाए थे। दुल्हन के बेहद खूबसूरत लिबास में सोनम की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+