शादी होते ही सोनम कपूर ने बदला सरनेम, फैंस ने ली चुटकी
Sonam Kapoor Changes Her Name after wedding, Sonam Kapoor marry Anand Ahuja, sonam kapoor Wedding, sonam kapoor
Recommended Video

नई दिल्ली। मंगलवार को बिनजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना सरनेम बदल दिया। इंस्टा और ट्विटर पर उन्होंने अपने नाम के साथ आहूजा जोड़ लिया है, जो कि उनके पति का सरनेम है। उनके सरनेम चेंज करने पर कई यूजर्स ने उनको मेंशन करते हुए कऊ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में उनसे चुटकी भी ली। एक यूजर ने कहा कि सोनम बहुत जल्दी में हो कि कहीं पति नाराज ना हो जाएं।

गुरुद्वारें में की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मंगलवार को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने गुरुद्वारे में पारंपरिक तरीके से शादी की। 33 साल की सोनम की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मंगलवार को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुई।

वीडियो भी वायरल
शादी के दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सोनम पहले आनंद को वरमाला पहनाती हैं और फिर बारी आनंद की आती है। आनंद उनसे पूछते हैं कि वरमाला कैसे पहनाए और सोनम उन्हें बताती हैं, इसपर चुटली लेते हुए उनकी रिश्तेदार कहती हैं कि सोनम आनंद को मत बताओ।

कई बड़े स्टार पहुंचे
सोनम कपूर और आनंद की शादी में उनके परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार पहुंचे। आमिर खान, रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह, करण जौहर और कई सितारे उनकी शादी में पहुंचे। वहीं उनके भाई अर्जुन कपूर और बहनें जाह्नवी और खुशी भी मौजूद रहीं।












Click it and Unblock the Notifications