VIDEO: सोनम कपूर ने अपने हाथों पर लगवाई आनंद के नाम की मेहंदी, बाहों में बाहें डाल किया डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से मुंबई में होगी। शादी से पहले अनिल कपूर के घर में तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। संगीत और शादी से पहले 6 मई को सोनम की मेहंदी रखी गई।

Sonam Kapoor-Anand Ahuja

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से मुंबई में होगी। शादी से पहले अनिल कपूर के घर में तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। संगीत और शादी से पहले 6 मई को सोनम की मेहंदी रखी गई। मेहंदी के फंक्शन में पूरे कपूर परिवार के साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए।

गुलाबी रंग के जोड़े में फब रहीं थी सोनम

गुलाबी रंग के जोड़े में फब रहीं थी सोनम

सोनम कपूर ने अपने मेहंदी के फंक्शन के लिए गुलाबी रंग का जोड़ा चुना था। इस जोड़े और खुले बालों में सोनम बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाते सोनम की ये फोटो उनकी बहन रिया कपूर ने शेयर की है।

नजर आया पूरा कपूर परिवार

नजर आया पूरा कपूर परिवार

सोनम की मेहंदी के फंक्शन में पूरा कपूर परिवार नजर आया। सोनम की बहनें तो जैसे साए की तरह उनके साथ थीं। संजय कपूर, उनकी बेटी शनाया और बेटा जहान, बोनी कपूर की तीनों बेटियां- अंशुला, जाह्नवी और खुशी, हर कोई फंक्शन में खूब इंज्वाय कर रहा था।

भाई क्यों रहें पीछे

भाई क्यों रहें पीछे

जब सोनम की बहनें सबसे आगे हों तो भला भाई पीछे क्यों रहें। अर्जुन और हर्षवर्धन कपूर ने भी सोनम के मेहंदी में भाई की पूरी जिम्मेदारी निभाई।

होने वाले 'सांवरिया' आनंद भी पहुंचे

होने वाले 'सांवरिया' आनंद भी पहुंचे

मेहंदी में सोनम के होने वाले पति आनंद अहूजा भी शामिल हुए थे। आनंद सोनम के जोड़े से मैच करता हुआ गुलाबी रंग का बंधगला पहन कर मेहंदी में पहुंचे। दोनों ने साथ में डांस भी किया, देखिये वीडियो-

एक-दूसरे में खो गए सोनम-आनंद

बाहों में बाहें डाल सोनम और आनंद एक-दूसरे में एकदम खो गए। दोनों ने मेहंदी के फंक्शन में एक रोमांटिक डांस भी किया।

मेहंदी में खूब नाचीं सोनम

आनंद जहां थोड़ा सा थिरक कर साइड हो गए, वहीं सोनम ने अपना मेहंदी पूरा इंज्वाय किया। मेहंदी लगे हाथों के साथ अपनी बहनों और दोस्तों संग सोनम खूब नाचीं।

सिर्फ सोनम नहीं, पापा भी नाचे जमकर

और सिर्फ सोनम कपूर ही नहीं, उनके पापा अनिल कपूर भी मेहंदी में जमकर नाचे। सोनम अनिल और सुनीता कपूर की सबसे बड़ी संतान हैं।

रानी मुखर्जी और करण जौहर भी पहुंचे

रानी मुखर्जी और करण जौहर भी पहुंचे

'नायक' फिल्म में अनिल कपूर के साथ काम कर चुकीं रानी मुखर्जी भी मेहंदी में नजर आईं। साथ ही सोनम के संगीत की जिम्मेदारी संभाल रहे डायरेक्टर करण जौहर भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सोनम कपूर के घर शुरू हुई संगीत की तैयारी, थिरकते नजर आए वरुण धवन-अर्जुन कपूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+