Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sonali Phogat : सोनाली फोगाट ने मौत से पहले बनाया था ये वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया था शेयर

नई दिल्ली, 23 अगस्त: भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 41 साल की थीं। सोनाली फोगट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का एक वीडियो पोस्ट किया है, जो शायद उनकी मौत से कुछ समय पहले का था। साथ ही, सोनाली ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी चेंज की थी।वीडियो में वह गुलाबी दुपट्टे से अपना चेहरा ढकती नजर आ रही हैं और मोहम्मद रफी के गाने 'रुख से जरा नकाब तो हटा दो मेरे हजूर...' पर एक्टिंग कर रही हैं।

कौन हैं सोनाली फोगाट ?

कौन हैं सोनाली फोगाट ?

सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। सोनाली ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। उनकी एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2006 में हिसार के दूरदर्शन में एंकरिंग से सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 2 साल पहले कोरोना काल के दौरान जून के महीने में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में वह हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की जमकर पिटाई करती नजर आ रहीं थीं।

बीजेपी के टिकट पर लड़ी थीं विधानसभा चुनाव

बीजेपी के टिकट पर लड़ी थीं विधानसभा चुनाव

बीजेपी ने सोनाली को हरियाणा स्थित हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी। सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे।

पति का भी हो चुका है निधन

पति का भी हो चुका है निधन

बीजेपी की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था। सोनाली के पति संजय फोगाट का भी साल 2016 में निधन हो गया था। साल 2020 में सोनाली फोगाट को बिग बॉस-14 के घर में जाने का मौका मिला। सोनाली टिकटॉक स्टार के साथ अभिनेत्री भी थीं। वह कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं। उनकी इकलौती बेटी है, जिसका नाम यशोदरा है। सोनाली ने बिग बॉस के घर में रहने के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि उनके पति की मौत के बाद उनकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव लेकर एक शख्स आया था, लेकिन किन्हीं कारणों से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि, सोनाली ने उस शख्स का नाम उजागर नहीं किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+