'पहले भी सुधीर ने की थी जहर देने की कोशिश, संपत्ति पर थी नजर', सोनाली फोगाट के भतीजे का दावा

'पहले भी सुधीर ने की थी जहर देने की कोशिश, संपत्ति पर थी नजर', सोनाली फोगाट के भतीजे का दावा

नई दिल्ली, 30 अगस्त: भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगट की मृत्यु गोवा में कुछ दिनों पहले हुई थी। सोनाली फोगाट के भतीजे ने दावा किया है कि सोनाली फोगाट के पीए (सहयोगी) सुधीर पाल सांगवान ने पहले भी सोनाली को जहर देने की कोशिश की थी। भतीजे का दावा है कि सुधीर पाल सांगवान की नजर पहले से सोनाली फोगाट की संपत्ति पर थी। सुधीर फिलहाल सोनाली फोगाट की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोनाली के भतीजे विकास सिंघमार और सचिन फोगाट ने कहा, 'सुधीर काफी समय से सोनाली को ड्रग्स देने की कोशिश कर रहा था। उसने मरने से दो महीने पहले उसे जहरीला हलवा भी दिया था। उसकी नजर उसकी संपत्ति पर थी।"

'गुरुग्राम फार्महाउस पर सुधीर ने कर लिया था कब्जा...'

'गुरुग्राम फार्महाउस पर सुधीर ने कर लिया था कब्जा...'

सोनाली के भतीजे विकास सिंघमार और सचिन फोगाट ने कहा, ''सोनाली फोगाट ने सुधीर को फार्महाउस छोड़ने के लिए भी कहा था। लेकिन वह इस बात में सुधीर को मनवाने में सफल नहीं रही। सुधीर सांगवान ने सोनाली के गुरुग्राम फार्महाउस पर कब्जा कर लिया था और उसे अपने नाम कर लिया था।

परिवार को गोवा के यात्रा के बारे में नहीं पता था

परिवार को गोवा के यात्रा के बारे में नहीं पता था

भतीजों ने यह भी दावा किया कि सोनाली के परिवार को उनकी गोवा यात्रा के बारे में पता नहीं था। उसके परिजनों ने कहा कि उसे पहले चंडीगढ़ और फिर गुरुग्राम ले जाया गया, जहां से उसने गोवा के लिए उड़ान भरी थी। भतीजों ने आरोप लगाया कि सोनाली के आधिकारिक गार्ड को गुरुग्राम के फ्लैट में रहने के लिए कहा गया था। उन्होंने खुलासा किया कि सुधीर सांगवान का एक सहयोगी, शिवम, जो उसके फार्महाउस में एक कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था, जो दस्तावेज और एक लैपटॉप चोरी करने के बाद भाग रहा था।

सोनाली के पुराने कर्मचारियों को हटा दिया गया था...

सोनाली के पुराने कर्मचारियों को हटा दिया गया था...

भतीजों ने यह भी खुलासा किया कि सुधीर सांगवान का एक सहयोगी शिवम था, जो उसके फार्महाउस में एक कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था। जो एक बार दस्तावेज और एक लैपटॉप चोरी करने के बाद भाग रहा था। भतीजों ने कहा कि सुधीर सांगवान ने सोनाली के साथ काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारियों को हटा दिया था और उसने नए लोगों को नियुक्त किया था।

'सुधीर की तो पत्नी से भी नहीं बनती थी...'

'सुधीर की तो पत्नी से भी नहीं बनती थी...'

भतीजों ने कहा कि सुधीर पाल सांगवान मूल रूप से जींद का रहने वाला था और रोहतक में रहने वाली अपनी पत्नी के साथ उसके तनावपूर्ण संबंध थे। सोनाली के परिजनों ने कहा कि सुधीर सांगवान भी एक बैंक डिफॉल्टर था और उसके परिवार ने भी उसे अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने खुद को एक एनआरआई व्यवसायी के रूप में पेश किया था।

गोवा पुलिस आज आ सकती है हिसार

गोवा पुलिस आज आ सकती है हिसार

सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत की जांच कर रही गोवा पुलिस की एक टीम के आज मंगलवार को हिसार पहुंचने की उम्मीद है। गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट के परिवार वालों से भी संपर्क किया है। सोनाली के साले कुलदीप फोगाट को गोवा पुलिस का फोन आया था। पुलिस ने कुलदीप को सूचित किया कि वे गिरफ्तार सहयोगियों को सोनाली के हिसार फार्महाउस में लाएंगे और बाद में उन्हें उनके संत नगर स्थित आवास पर ले जाएंगे।

पुलिस सोनाली के गुरुग्राम फ्लैट पर भी जाएगी गोवा पुलिस

पुलिस सोनाली के गुरुग्राम फ्लैट पर भी जाएगी गोवा पुलिस

गोवा पुलिस सोनाली फोगाट के गुरुग्राम फ्लैट का भी दौरा करेगी। वे इस मामले की नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत जांच कर रहे हैं और सुधीर के ड्रग कार्टेल से कनेक्शन की जांच कर रहे हैं। पुलिस सोनाली फोगट की संपत्ति, बैंक खातों और अन्य विवरणों की भी जांच कर सकती है।

जानिए सोनाली फोगाट के मौत के बारे में?

जानिए सोनाली फोगाट के मौत के बारे में?

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले में शामिल होगा। गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने मौत के मामले में गोवा के सीएम सावंत को चार से पांच पेज की रिपोर्ट दी है।

42 वर्षीय सोनाली फोगाट 23 अगस्त को गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली फोगाट के शरीर पर कुंद चोट का निशान था। सोनाली फोगट हत्याकांड के दो आरोपियों सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को कथित तौर पर ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके अलावा उत्तरी गोवा के एक रेस्तरां मालिक और एक ड्रग तस्कर को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+