Video:'सबूत मिट रहे हैं, मां को इंसाफ दिलाइए...', PM मोदी से सोनाली फोगाट की बेटी ने लगाई गुहार
Video:'सबूत मिट रहे हैं, मां को इंसाफ दिलाइए...', PM मोदी से सोनाली फोगाट की बेटी ने लगाई गुहार
हिसार, 05 सितंबर: मृतक भाजपा नेता सोनाली फोगट की 15 साल की बेटी यशोधरा फोगाट ने ट्वीट कर फिर से सीबीआई जांच की मांग की है। अपने ट्वीट में सीबीआई जांच की मांग करते हुए यशोधरा ने पीएमओ इंडिया को भी टैग किया है। यशोधरा ने राज्य सरकार से भी अपनी मां की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने की अपील की है। वहीं एक टीवी इंटरव्यू में यशोधरा फोगाट ने कहा, मेरी गोवा सीएम और हरियाणा सीएम से यही अपील है कि पुलिस जो जांच कर रही हैं, उससे हमें संतुष्टी नहीं है। हम सीबीआई जांच चाहते हैं। पुलिस की जांच में बहुत देरी हो रही है और कहीं न कहीं सारे सबूत मिटते जा रहे हैं।

'गोवा पुलिस टाइम वेस्ट कर रही है...'
क्या आपके लिए ये सब देखना कठिन हो रहा, ''हां, कब से बोला गया है कि सीबीआई जांच कराएंगे लेकिन अभी तक कोई अपडेट नहीं है। कुछ हुआ नहीं, गोवा पुलिस जांच में लगी है लेकिन उन्हें भी कुछ मिला नहीं। वो बस तब से चेक कर रहे हैं और टाइम वेस्ट कर रहे हैं।

' राजनीति से जुड़े लोग शामिल हैं इसमें...'
यशोधरा फोगाट ने कहा, ''मां से आखिरी बार जब बात हुई तो, वह हालचाल पूछ रही थी, बताया था कि वह गोवा शूटिंग के लिए जा रही हैं। अब बस जांच की उम्मीद है लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं है। तो मेरी सरकार से गोवा सीएम और हरियाणा सीएम से अपील है कि सीबीआई जांच कराएं। पहले पुलिस पर भरोसा था लेकिन अब आरोपी कुछ बता ही नहीं रहा है कि क्यों मारा। तो कहीं-न-कहीं उनके ऊपर बड़ा हाथ है। राजनीति से जुड़े लोग मिले हैं, इसलिए सीबीआई जांच नहीं की जा रही है।''

'जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे...'
यशोधरा फोगाट ने कहा, 'सरकार ने कुछ नहीं किया तो 'जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे। जांच को भटकाने के लिए इतना लेट किया जा रहा है। हमें भटकाने के लिए कि ये केस बंद हो जाए।'' यशोधरा ने कहा कि उनकी मां को पूरी प्लानिंग के साथ मारा गया है। (रोते हुए बोलीं)

खत्म होने वाली है सुधीर सांगवान और सुखविंदर की रिमांड
इस बीच, गोवा पुलिस आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर को 10 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को फिर से अदालत में पेश करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह हिसार और गुरुग्राम से एकत्र किए गए दस्तावेजों के आधार पर पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकते हैं। गोवा पुलिस ने सांगवान और सुखविंदर को 26 अगस्त को 10 दिन के रिमांड पर लिया। बाद में, गोवा पुलिस के दो सदस्य हिसार (31 अगस्त को) पहुंचे और हिसार और गुरुग्राम में सोनाली के आवास पर दस्तावेजों और संपत्ति के विवरण को लिया है।

यशोधरा की जान को भी हो सकता है खतरा
परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी सोनाली फोगाट की संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए थे और इसलिए उसे संदेह था कि उसकी हत्या के पीछे संपत्ति का मकसद हो सकता है। यशोधरा ने अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी क्योंकि उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने आशंका जताई थी कि उसकी जान को भी खतरा है।
After making #CBIForSonali appeal on India News, Sonali Phogat's daughter Yashodhara Phogat writes to @PMOIndia & appeals to hand over the Sonali Phogat murder case to the CBI.
— Jan Ki Baat (@jankibaat1) September 5, 2022
Watch her speak exclusively to @pradip103 here : @IndiaNews_itv #SonaliPhogat pic.twitter.com/zvs2xkWNaF
@PMOIndia @cmohry #justiceforsonali
— yashodhara (@yashodhara_07) September 5, 2022
I yashodhara phogat daughter of Sonali Phogat appeal to government
Please handover this case to CBI from Goa Police. Support us for #justiceforsonali pic.twitter.com/pNSrcX5Ccz












Click it and Unblock the Notifications