सोनाली फोगाट हत्याकांड: परिवार के आरोपों की जांच करेगी गोवा पुलिस, कल हिसार जाएगी विशेष टीम

नई दिल्ली, अगस्त 29। भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की मौत एक जबरदस्त मिस्ट्री बनती जा रही है। इस हत्याकांड में सोनाली के परिवार की ओर से लगातार कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद गोवा पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवा पुलिस की एक टीम मंगलवार को हिसार जाएगी और सोनाली के परिवार के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और संदेह की पुष्टि करेगी। गोवा पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।आपको बता दें कि सोनाली का परिवार हिसार में ही रहता है और उनका अंतिम संस्कार भी हिसार में ही किया गया था। हिसार में सोनाली फोगाट का फार्म हाउस है वो अधिकतक समय यहीं पर बिताती थीं।

Recommended Video

    Sonali Phogat Case में Police ने बनाई कंप्लेंट कॉपी, जानें क्या है छुपा ? | वनइंडिया हिंदी | *News
    goa police visit Hisar tuesday

    अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई को ट्रांसफर करेंगे केस- सावंत

    सोनाली फोगाट हत्याकांड में चल रही जांच को लेकर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि इस मामले में गोवा सरकार हरियाणा सरकार को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) सौंपेगी। प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा पुलिस मामले की सही दिशा में जांच कर रही है और अब तक जो भी जांच हुई है वो सही दिशा में है। सीएम ने हालांकि यह भी कहा है कि अगर इस जरूरत पड़ी तो इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

    सोनाली की हुई थी हत्या- गोवा पुलिस

    इस बीच गोवा पुलिस ने खुलासा किया है कि सोनाली फोगाट को उनके PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर ने ही ड्रग्स दिया था और उनकी हत्या भी की थी। पुलिस ने बताया है कि सुधीर ने ही ड्रग्स खरीदी थी और पानी में मिलाकर बोतल से सोनाली को पिलाई थी। गोवा पुलिस के अनुसार, सुधीर सांगवान से पूछताछ में पता चला है कि सोनाली को जो ड्रग दी गई, वह मेथैमफेटामाइन यानी MD है। आपको बता दें कि सुधीर और सुखविंदर पुलिस की हिरासत में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+