'बेटी के मां-बाप चले गए, कुछ रह नहीं गया...', सोनाली की 'मर्डर मिस्ट्री' में छलका छोटे भाई का दर्द

सोनाली फोगाट के छोटे भाई वतन ढाका सामने आए हैं और कुछ अहम बातों का खुलासा किया है।

नई दिल्ली, 27 अगस्त: भाजपा नेता और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस के खुलासे के बाद नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को गोवा के आईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सोनाली फोगाट को पार्टी में उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने जबरन कोई खतरनाक केमिकल पिलाया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं, सोनाली के परिवार ने भी शुरुआत से ही इन दोनों लोगों पर हत्या का शक जताया था। इस बीच सोनाली फोगाट के छोटे भाई वतन ढाका सामने आए हैं और कुछ अहम बातों का खुलासा किया है।

Recommended Video

    Sonali Phogat मामले में नया खुलासा, आरोपी Sudhir Sangwan करता था ये काम | वनइंडिया हिंदी |*News
    'सोनाली को ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी कि हार्ट अटैक आए'

    'सोनाली को ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी कि हार्ट अटैक आए'

    गोवा पुलिस के सनसनीखेज खुलासे के बाद सोनाली फोगाट के परिवार को अब इंतजार है कि उनकी बेटी के साथ गलत करने वाले लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले। बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक, सोनाली फोगाट के छोटे भाई वतन ढाका ने कहा, 'वो पूरी तरह फिट थीं और उन्हें ऐसी कोई बीमारी या दिक्कत नहीं थी कि हार्ट अटैक आए। खाने-पीने को लेकर भी सोनाली बहुत एहतियात बरतती थी। सोनाली की अचानक मौत की खबर से हम सबको गहरा सदमा लगा है।'

    23 अगस्त को क्या हुआ था?

    23 अगस्त को क्या हुआ था?

    वतन ढाका से जब पूछा गया कि उनके परिवार को सोनाली फोगाट की मौत संदिग्ध क्यों लगी तो उन्होंने बताया, '23 अगस्त को सुबह-सुबह मेरे मोबाइल पर सोनाली के पीए सुधीर सांगवान का फोन आया और उसने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से सोनाली की मौत हो गई है। उस समय सुबह के करीब 8 बजे का वक्त था। मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, इसलिए मैं नींद में था।'

    'सुधीर हर बार मौत का टाइम अलग बता रहा था'

    'सुधीर हर बार मौत का टाइम अलग बता रहा था'

    वतन ढाका ने आगे बताया, 'कुछ देर बाद मैंने उसी नंबर पर फोन किया और सुधीर सांगवान से पूछा कि ये सब कैसे हुआ और वो लोग इस समय कहां हैं? लेकिन, वो अपने बयान और सोनाली की मौत का टाइम हर बार बदल रहा था, जिससे हमें शक हुआ कि हमारी बहन के साथ कुछ गलत हुआ है। बाद में हमें पता चला कि उसे ड्रग्स दी गई हैं और मारा गया है।'

    'सुखविंदर भी गोवा गया है, हमें बात में पता चला'

    'सुखविंदर भी गोवा गया है, हमें बात में पता चला'

    सोनाली फोगाट को लेकर वतन ढाका ने कहा, 'हमें तो पहले बस इतना ही पता था कि सोनाली के साथ उनका पीए सुधीर सांगवान गया है, सुखविंदर के बारे में तो हमें बाद में चला। अभी मेरा छोटा भाई रिंकू गोवा में है और उसी से हमें वहां की सारी जानकारी मिल रही है। हम चाहते हैं कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो। हमारा परिवार बस यही जानना चाहता है कि उन्होंने ऐसा क्यों और किसके कहने पर किया?'

    'हमारा सब कुछ खत्म हो गया'

    'हमारा सब कुछ खत्म हो गया'

    आपको बता दें कि सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया और उनकी 14 साल की बेटी ने भी अपनी मां को कंधा दिया। सोनाली की बेटी का जिक्र करते हुए वतन ढाका ने कहा, 'हमारा सब कुछ खत्म हो गया है। बेटी की मां और बाप दोनों चले गए। कुछ रह नहीं गया।' गौरतलब है कि सोनाली फोगाट के पति की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+