'सुधीर ने सोनाली का कई बार रेप किया, VIDEO बनाकर करता था ब्लैकमेल...'पीए पर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 24 अगस्त: बीजेपी नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की मौत की गुत्‍थी उलझती नजर आ रही है। उनकी मौत के बाद लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने उनके पीए सुधीर सांगवान पर रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। सोनाली के भाई रिंकू ने आरोप लगाया है कि फोगाट की हत्या की गई है और उसके खाने में कुछ मिलाया गया था।

सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाए

सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाए

गोवा पुलिस को एक शिकायत में सोनाली फोगट के परिवार ने मांग की है कि उनके निजी सहायक (पीए) सुधीर सांगवान और उनके दोस्त सुखविंदर सिंह पर उनकी हत्या के लिए मामला दर्ज किया जाए। परिवार का आऱोप है कि, सांगवान ने उसके साथ रेप किया और ब्लैकमेल किया। पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। परिवार ने उसके पोस्टमार्टम के लिए अपनी सहमति देने से इनकार कर दिया है।

नशा देकर सधीर ने रेप किया

नशा देकर सधीर ने रेप किया

रिंकू ने दावा कि, 3 साल पहले सुधीर सांगवान ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सोनाली के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वो सोनाली को वीडिया वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। सुधीर सांगवान ने उनकी बहन को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि अगर तुमने किसी को कुछ बताया तो मैं तुम्हारा फिल्मी और राजनीतिक करियर खत्म कर दूंगा।

खीर खाने के बाद सोनाली के हाथ पैर कांपने लगे थे-रिंकू

खीर खाने के बाद सोनाली के हाथ पैर कांपने लगे थे-रिंकू

रिंकू ने दावा किया कि, 2021 में सोनाली के घर चोरी हुई थी। वह चोरी सुधीर ने ही करवाई थी। इसके बाद कुक व अन्य स्टाफ को हटा दिया गया और खाने की व्यवस्था सुधीर करने लगा। सोनाली ने खुद उन्हें बताया था कि सुधीर ने उसे खीर खिलाई, जिसके बाद उनके हाथ-पैर कांपने लगे और काम करना बंद कर दिया था। रिंकू ने शिकायत में कहा कि, सोनाली ने कहा था कि सुधीर अपने दोस्त सुखविंदर के साथ मिलकर कुछ भी गलत कर सकता है, इसके बाद फोन काट दिया और सुबह सुधीर ने उन्हें बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनाली का निधन हो गया।

कैरियर खत्म करने की देता था धमकी

कैरियर खत्म करने की देता था धमकी

रिंकू का दावा है कि, सुधीर ने सोनाली पर इतना दबाव बना दिया था कि उसने रिश्तेदारों और घरवालों से डर के कारण बातचीत करना कम कर दिया था। सुधीर सांगवान सोनाली के फोन, प्रॉपर्टी के कागज, एटीएम और घर की चाबियां सुधीर अपने पास ही रखता था। सोनाली के भाई ने सुधीर सांगवान पर चोरी और खाने में मिलावट करने के भी आरोप लगाए है।

पुलिस पर सोनाली के भाई ने सहयोग ना करने का लगाया आरोप

पुलिस पर सोनाली के भाई ने सहयोग ना करने का लगाया आरोप

सोनाली के भाई रिंकू फोगट ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, पुलिस हमारे साथ सहयोग नहीं कर रही है। वे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि हम पहले पोस्टमार्टम कराएं और फिर एफआईआर दर्ज कराएं। हम जानते हैं कि विसरा जांच रिपोर्ट में कम से कम एक-दो महीने लगेंगे और तब तक अपराधी खुलेआम घूमते रहेंगे। हम पुलिस पर कैसे भरोसा कर सकते हैं जब वे एफआईआर दर्ज करने को तैयार ही नहीं हैं?

भाई की मांग सोनाली का पोस्टमार्टम दिल्ली में हो

भाई की मांग सोनाली का पोस्टमार्टम दिल्ली में हो

रिंकू ने कहा कि वे सोनाली के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली या फिर जयपुर करवाना चाहते हैं क्योकि वे गोवा में हो रही जांच से संतुष्ट नहीं हैं। रिंकू ने कहा कि सांगवान और सिंह दोनों गोवा के अंजुना थाने में थे लेकिन पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इन आरोपों के बाद गोवा पुलिस ने सुधीर को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। सुधीर सोनाली के साथ ही गोवा में मौजूद था।

'फार्महाउस से सुधीर ने उठवाया लैपटॉप'

'फार्महाउस से सुधीर ने उठवाया लैपटॉप'

इससे पहले सोनाली के भांजे विकास ने दावा किया था कि, सुधीर ने अपने साथियों की मदद से सोनाली के फार्म हाउस पर मौजूद लैपटॉप व जरूरी सामान उठावा लिया है। इसमें कुछ जरूरी डाटा और प्रॉपर्टी के कागजात मौजूद थे। विकास ने कहा कि सोनाली की मौत के बाद उसकी सुधीर से बातचीत भी हुई और उसके बयानों को लेकर ही उस पर शक गहरा रहा है। वो लगातार सोनाली की मौत को लेकर अपने बयान बदल रहा है।

ऐसे हुई थी सोनाली और सुधीर की मुलाकात

ऐसे हुई थी सोनाली और सुधीर की मुलाकात

इससे पहले बुधवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि सोनाली की मौत की गहन जांच की जाएगी। पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में रिंकू ने कहा कि सोनाली पिछले 15 वर्षों से फिल्मों में एक अभिनेत्री के रूप में काम कर रही थी और वह भाजपा की एक सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता थीं, जिन्होंने हरियाणा के आदमपुर से 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। शिकायत में कहा गया है कि रोहतक निवासी सांगवान और भिवानी निवासी सिंह चुनाव प्रचार के दौरान सोनाली से मिले थे। सांगवान ने सोनाली के पीए के रूप में काम करना शुरू किया और उसने उन पर और सिंह पर भरोसा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+