VIDEO: सोनाली ने दूर विदेश से ही बढ़ाया बच्चों का हौसला, जिंदगी को लेकर दी ये सीख

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने रियलिटी शो 'इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज' के फाइनलिस्ट को बधाई भेजी है। सोनाली का एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है जिसमें वो बच्चों का हौसला बढ़ाती दिख रही हैं।

Sonali Bendre

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने रियलिटी शो 'इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज' के फाइनलिस्ट को बधाई भेजी है। सोनाली का एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है जिसमें वो बच्चों का हौसला बढ़ाती दिख रही हैं। सोनाली ने बच्चों तो फाइनल में पहुंचने की बधाई दी और उन्हें कुछ बातें भी सिखाईं। बता दें कि सोनाली बेंद्रे इस शो को जज कर रही थीं, जब बीच में अचानक से उन्हें इसे छोड़कर न्यूयॉर्क इलाज के लिए जाना पड़ा।

सोनाली ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

सोनाली ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

सोनाली ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, 'हारेंगे कुछ, जीतेंगे कुछ। जीतना या हारना जिंदगी में होता रहता है बच्चों। जीतने या हारने से ज्यादा जरूरी है भाग लेना। क्योंकि जब आप पार्टिसिपेट करते हैं तो रिस्क लेते हैं और जो बच्चे रिस्क लेते हैं वो ही जिंदगी में आगे बढ़ते हैं।' सोनाली ने बच्चों से कहा कि जो उन्होंने वहां सीखा है, वो पूरी जिंदगी में आगे काम आएगा। बच्चों को फाइनल में पहुंचने की बधाई देते हुए उन्होंने कहा यहां पहुंचने वाले सभी बच्चे विजेता हैं।

वायरल हुआ सोनाली बेंद्रे का वीडियो

सोनाली का ये वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोनाली ने 4 जुलाई को अपनी बीमारी की खबर से सभी को चौंका दिया था। सोनाली ने बताया था कि उन्हें हाईग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर है। इसके इलाज के लिए वो पिछले कई महीनों से न्यूयॉर्क में हैं।

सोशल मीडिया के जरिये फैंस से रहती हैं कनेक्टेड

सोशल मीडिया के जरिये फैंस से रहती हैं कनेक्टेड

सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क से ही अपने फैंस से बात कर रही हैं। वो अपनी सेहत और जिंदगी में हुई किसी भी घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर जरूर करती हैं, ताकि उनके फैंस अपडेटेड रहें। कैंसर से जूझने के बावजूद सोनाली लोगों का हौसला बढ़ाती दिखती हैं। कैंसर के इलाज में होने वाली कीमोथेरेपी के कारण सोनाली के सारे बाल झड़ गए हैं, उन्होंने इसे लेकर भी लोगों में काफी जागरुकता फैलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+