सोनाली बेंद्रे की मौत की अफवाह पर भड़के पति गोल्डी बहल, Twitter पर निकाली भड़ास
मुंबई। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं, इतने मुश्किल वक्त में भी सोनाली पूरी तरह से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं। जिसके पीछे बहुत बड़ा कारण उनकी फैमिली और उनके दोस्त हैं, जो कि उन्हें बीमारी के बारे में, ज्यादा सोचने ही नहीं देते हैं, जिसका नतीजा ये है कि सोनाली की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

भाजपा विधायक ने दी सोनाली की श्रद्धांजलि
लेकिन कुछ शरारती तत्वों की वजह से सोनाली के पति गोल्डी बहल परेशान और गुस्से में आ गए हैं क्योंकि कुछ लोगों ने whatsapp पर सोनाली के निधन की खबर उड़ा दी, जिसे बिना क्रास चेक किए भाजपा विधायक राम कदम ने अभिनेत्री को उस मैसेज के साथ ही श्रद्दांजलि दे डाली।

भड़के लोग, विधायक को सुनाई खरी-खरी
हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने गलत ट्वीट किया है और उसके लिए उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट करके माफी मांगते हुए नया ट्वीट किया, लेकिन तब तक वो लोगों के निशाने पर आ चुके थे।
सोनाली के पति गोल्डी बहल को आया गुस्सा
इन अफवाहों की सोनाली के पति गोल्डी बहल ने कड़ी निंदा की है, उन्होंने ट्विटर पर ऐसी खबरें फैलाने वालों को लताड़ लगाते हुए लिखा है कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें, आइए मिलकर ऐसी अफवाहों पर न तो विश्वास करें और न ही इन्हें फैलाएं. ताकि अनावश्यक रूप से हम लोगों की भावनाओं को नुकसान न पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications