प्रियंका की खुशियों में सोनाली बेंद्रे भी हुईं शरीक, लाल जोड़े में लग रहीं थीं बेहद हसीन
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पिछले काफी महीनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। इलाज के कारण सोनाली भारत तो नहीं आ पाईं, लेकिन विदेश में ही वो अपने दोस्तों की खुशियों में शामिल हो रही हैं।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पिछले काफी महीनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। इलाज के कारण सोनाली भारत तो नहीं आ पाईं, लेकिन विदेश में ही वो अपने दोस्तों की खुशियों में शामिल हो रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी करीबी दोस्त प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर में शरीक हुईं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया है। सोनाली के साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर भी इस ब्राइडल शॉवर में नजर आईं।

प्रियंका की खुशी में शामिल हुईं सोनाली बेंद्रे
सोनाली ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के ब्राइडल शॉवर से फोटो पोस्ट कर लिखा, 'खास पलों का हिस्सा बनकर हमेशा अच्छा लगता है और खासकर तब जब वो आपके करीबी दोस्त की खुशी हो। प्रियंका चोपड़ा, तुम्हारे ब्राइडल शॉवर में खूब सारा प्यार और हंसी-खुशी थी। मैं आशा करती हूं कि तुम्हारी जिंदगी में ये सब खूब हो।' सोनाली ने आगे लिखा कि इतने वक्त बाद लाल रंग पहनकर उन्हें काफी अच्छा और अजीब, दोनों लगा।
View this post on InstagramA post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
शुरू हुई प्रियंका की शादी की तैयारियां
सोनाली और प्रियंका चोपड़ा के बीच काफी अच्छी दोस्ती है, और दोनों अक्सर न्यूयॉर्क में मिलती रहती हैं। सोनाली ने इससे पहले भी प्रियंका के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। प्रियंका की बात करें तो उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के दोस्तों में उनके लिए न्यूयॉर्क में एक ब्राइडल शॉवर रखा था, जिसमें निक की मां और भाभी भी शामिल हुए।

सफेद गाउन में बेहद हसीन लग रहीं थीं प्रियंका
अपने ब्राइडल शॉवर में प्रियंका ने सफेद रंग का फेदर मार्चेसा गाउन पहना, जिसमें वो काफी हसीन लग रहीं थीं। इस सफेद स्ट्रेपलैस गाउन के साथ उन्होंने टिफनी का हीरों का नेकलेस भी पहना था। ब्राइडल शॉवर में BRIDE गुब्बारों के साथ खड़े उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। प्रियंका और निक इसी महीने सात फेरे लेंगे। हालांकि शादी की तारीखों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications