'...बोला था ना मास्क पहने रखो', कोरोना की दूसरी लहर पर सोनाक्षी ने पोस्ट की खास तस्वीर
मुंबई, 16 अप्रैल: महीनेभर पहले लोगों को लगने लगा था कि कोरोना महामारी अब नहीं रही, लेकिन पिछले 15 दिनों में हालात तेजी से बदले, जहां अब रोजाना के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले जहां रोजाना देशभर में 200-300 मौतें होती थीं, वहीं अब ये आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है। ऐसे में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी जनता का जागरुक करने में जुटी हुई हैं।

फोटो शेयर कर लिखी ये बात
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो एकदम शांत और गुमसुम सी नजर आ रहीं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि मैंने बोला था मास्क पहने रखो, अब देख लो क्या हो गया। लुक! सोनाक्षी की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जिस वजह से इस पर दो लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग उनकी इस बात का समर्थन कर कमेंट कर रहे हैं।

ट्रोलर्स को लेकर कही थी ये बात
सोनाली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, जिस वजह से ट्रोलर्स उनको निशाना बनाते हैं। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी ने ट्रोलिंग पर खुलकर बात की थी। अब मैं ट्रोलर्स से निपटने का अपना तरीका बदल चुकी हूं। उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि ये ट्रोल करने वाले वो डरपोक हैं जो फोन के पीछे भद्दे कमेंट लिखा करते हैं। सोनाक्षी ने बताया है कि पहले मुझे इन ट्रोल से काफी तकलीफ होती थी लेकिन अब मैं उस जगह पर पहुंच गई हूं जहां कोई फर्क नहीं पड़ता।
Recommended Video

भुज में आएंगी नजर
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी ने हाल ही में फिल्म मेकर जोया अख्तर की फिल्म शूटिंग पूरी की है। वहीं वो ड्रामा एक्शन फिल्म 'भुज' में भी अहम किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे। इन सब के अलावा नेटफिलिक्स के प्रोजेक्ट BulbulTaran पर भी वो काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications