'कोरोना से पहले सारी कमाई फिल्म में लगा दी, अब कमाई का कोई जरिया नहीं'
'सारी कमाई फिल्म में लगा दी, अब कमाई का कोई जरिया नहीं'
मुंबई, 25 मई: कोरोना महामारी के चलते कई तरह की परेशानियों का सामन लोगों को कराना पड़ रहा है। मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा भी इससे नहीं बची हैं। सोना ने एक ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना से ठीक पहले उन्होंने अपनी बचत फिल्म में लगा दी। इसके बाद महामारी आ गई, ऐसे में अब कमाई का कोई जरिया नहीं है। सोना ने एक और ट्वीट में कहा है कि उनकी आर्थिक हालात ठीक है लेकिन कहीं ना कहीं उनका इशारा यही है कि कोरोना और महामारी में उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई है।
Recommended Video

कोरोना ने वहां पर लाकर खड़ा कर दिया जहां कमाई का जरिया नहीं
सोना मोहापात्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी एक सेल्फी के साथ उन्होंने लिखा- दर्द तो आना ही आना है लेकिन उससे परेशान होना वैकल्पिक है। मैं खु रहती हूं। मेरी फिल्म शटअप सोना दुनिया की सैर कर रही है कई फेस्टिवल भी जीत रही है। मेरी सारी सेविंग्स इस फिल्म में चली गई, महामारी से कुछ समय पहले ही और हमें वहां पर लाकर खड़ा कर दिया जहां पर कमाई का कोई जरिया नहीं है।

सोना ने ट्वीट को लेकर दी सफाई
इस ट्वीट के बाद सोना की आर्थिक स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर कई बातें कही जाने लगीं। जिस पर सोना ने कहा है कि उनके सामने कोई आर्थिक तंगी नहीं है। सोना मोहपात्रा की फिल्म शट अप सोना की काफी तारीफ हुई है। फिल्म को न्यूयॅार्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भी नॅामिनेट किया गया है।

चर्चा में बनी रहती हैं सोना
सोना अपनी गायिकी के साथ-साथ तमाम मुद्दों पर बात करने को लेकर भी वह चर्चा में रहती हैं। सोना महापात्रा ने मीटू अभियान में अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। सोना ने ये भी कहा था कि सलमान के खिलाफ बोलने पर उन्हें गैंग रेप करने के साथ एसिड अटैक का सामना करने तक की धमकी मिल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications