सोनू निगम पर सोना मोहपात्रा ने लगाया आरोप, बोलीं- मेरे पति को फोन कर कही थी ये बात

मुंबई। मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने ट्वीट कर गायक सोनू निगम पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया है कि सोनू निगम ने उनके पति राम संपथ को फोन कर कहा था कि सोना पर ध्यान दें। इससे पहले सोना मोहपात्रा ने सोनू निगम की मीटू (#MeToo) में आरोपी अनु मलिक का साथ देने के लिए आलोचना भी की थी।

sona mohapatra, sonu nigam

सोना ने ट्वीट कर खुलासा किया है कि गायक और संगीत निर्देशक सोनू निगम ने कथित रूप से उनके पति राम संपथ को फोन किया था और उन्हें अपनी पत्नी यानी सोना को कंट्रोल में रखने के लिए कहा था। सोना ने इस बारे में कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है, 'सोनू निगम ने अनु मलिक का साथ पब्लिक में देने में महारत हासिल की है।

उन्होंने (सोनू निमम) कहा उन्हें (अनु मलिक) नेशनल टीवी पर लाखों कमाने का अधिकार है। उन्हें अपनी मां का बेटा बताया था। साथ ही कहा था कि वह मीटू अभियान को समझते हैं। सोनू ने मेरे पति राम संपथ को भी फोन कर मुझे रोके रखने को कहा था। मुझे आतंकवादी कहते हुए। अब वह खुश होंगे।'

अनु मलिक पर लगाए आरोप

अनु मलिक पर लगाए आरोप

इससे पहले सोना ने गायक अनु मलिक पर आरोप लगाया है और इंडियन आइडल में उनकी वापसी को लेकर चैनल पर भी निशाना साधा है। इस मामले में उन्होंने ट्विटर पर एक खुला खत साझा किया है। सोना ने विशाल ददलानी को भी निशाने पर लिया है और कहा है वह महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं और अनु मलिक के साथ जज की कुर्सी पर भी बैठे हैं। उन्होंने खत में गायिका नेहा भसीन समेत कई महिलाओं के नाम का जिक्र किया है, जिन्हें अनु मलिक के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है।

सोनी टीवी पर साधा निशाना

सोनी टीवी पर साधा निशाना

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है, 'कई आरोपियों के पुनर्वास, सोनी टीवी द्वारा एक साल के भीतर अनु मलिक को दोबारा इंडियल आइडल पर बुला लेना उन लोगों के मुंह पर थप्पड़ है जो भारत में अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य चाहते हैं। #RatReturnsToTheGutter (चूहा गटर में लौट आता है)।

भारत में मीटू पर कही थी ये बात

भारत में मीटू पर कही थी ये बात

बता दें कुछ समय पहले सोना मोहपात्रा ने एक साक्षात्कार में भारत में मीटू अभियान और उसके म्यूजिक इंडस्ट्री पर पड़ने वाले प्रभाव की बात की थी। उन्होंने कहा था कि इस इंडस्ट्री में महिलाओं को कम ही बोलने का मौका दिया जाता है। यहां ज्यादातर पुरुषों का दबदबा चलता है। उन्होंने कहा था कि यही कारण है कि उन्हें (पुरुषों) को विभिन्न कार्यक्रमों और शो का हिस्सा बनने के ऑफर मिलते हैं। कुछ ही महिला गायिका इन कार्यक्रमों का हिस्सा बन पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+