सुशांत को लेकर सलमान ने फैंस से की अपील तो भड़कीं सोना, कही ये बात

नई दिल्ली। सलमान खान के मरहूम एक्टर सुशांत को लेकर फैंस से कई अपील पर सिंगर सोा महापात्रा ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने सलमान को पोस्टर ब्वॉय कहते हुए इसे उनका एक पीआर मूव कहा है। साथ ही लिखा है कि उनको माफी या किसी बात पर सफाई की जरूरत ही क्या है, वो तो हर बार मुश्किल होने पर अपने पिता को आगे कर देते हैं।

Recommended Video

    Sushant Singh को लेकर Salman Khan के Fans अपील पर भड़कीं Sona Mohapatra, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
     सोना महापात्रा ने क्या कहा

    सोना महापात्रा ने क्या कहा

    सोना ने सलमान के ट्वीट पर लिखा, पोस्टर बॉय और टॉक्सिक मर्दानगी वाले पोस्टर ब्वॉय का तगड़ा पीआर मूव। यकीनन उन्होंने ट्वीट करने की कोई जरुरत महसूस नहीं की ना ही माफी मांगी कि उनके डिजिटल पेड आर्मी लोगों को डराने और धमकाने का काम कई बार करती रही है। जब भी वो कभी फंसे है तो वो अपने पिता को सामने कर देते हैं।

    सलमान ने क्या कहा था

    सलमान खान ने रविवार को एक ट्वीट लिखा था, मैं अपने सभी चाहने वालों से गुजारिश करता हूं कि वे सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहें और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। आप उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल वक्त में सुशांत के परिवार का सहारा बनें क्योंकि किसी अपने के चले जाने का दर्द बहुत ज्यादा होता है।

    क्या है सोना और सलमान के बीच इस पूरे मामले की वजह

    क्या है सोना और सलमान के बीच इस पूरे मामले की वजह

    14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस ने आत्महत्या को ही सुशांत की मौत की वजह माना है। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नोपोटिज्म और कुछ लोगों के दबदबे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर जैसे लोग सुशांत को पंसद नहीं करते थे, और काम नहीं देते थे जिसको लेकर वो तनाव में चल रहे थे। कथित तौर पर सलमान खान और करण जौहर के उन्हें फिल्मों से निकाल देने को लेकर भी बातें हैं। इस सबको लेकर सोशल मीडिया पर सलमान खान, करण जौहर जैसे सितारों को भला बुरा भी कहा जा रहा है और बदले में दूसरी और से भी पक्ष रखा जा रहा है। इसी को लेकर सलमान ने ट्वीट किया था और फिर सोना ने उस पर जवाब दिया है।

    सुशांत सिंह सुसाइड केस: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने की 9 घंटे लंबी पूछताछ, जांच में सबसे अहम है बयान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+