पत्रकार के साथ बदसलूकी मामले में सोना महापात्रा ने कंगना रनौत को दिखाया आईना

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने जिस तरह से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार के साथ बदसलूकी की, उसके बाद सिंगर सोना महापात्रा ने कंगना रनौत की जमकर खिंचाई की है। दरअसल फिल्म जजमेंटल है क्या के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने पीटीआई के पत्रकार को काफी भला-बुरा कहा था, जिसके बाद एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने कंगना रनौत का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। गिल्ड के सख्त रुख के बाद फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने आधिकारिक बयान जारी करके इस पूरी घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी थी।

सफलता मिलने के बाद मॉन्सटर बन जाती हैं

सफलता मिलने के बाद मॉन्सटर बन जाती हैं

सोना महापात्रा ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने लिखा कि जब कोई महिला संघर्ष करती है और अत्याचार करने वाले ताकतवर संगठन से जीत जाती है, तो इसका जश्न मनाना बिल्कुल जायज है। लेकिन इस जीत को हासिल करने के बाद जब वह मॉन्सटर बन जाती है, तो यह अपने आप में बहुत बड़ी त्रासदी है। सोना महापात्रा ने लिखा कि उम्मीद है कि कंगना रनौत आप जल्द ठीक हो जाएंगी। सोना महापात्रा ने एक साथ दो ट्वीट करके कंगना के व्यवहार की आलोचना की।

महिलाएं सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं

महिलाएं सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं

सोना ने लिखा कि महिलाओं के लिए समाज में समान अधिकार और समानता की लड़ाई लड़ने का मतलब यह कतई नहीं होता है कि आप पुरुषों की तरह बन जाएं या इसका उल्टा हो। उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि और अधिक महिलाएं सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं और उन्हें पुरुषों के समान बराबरी की जगह बनाने का मौका मिलेगा।

पत्रकार को कहा अपशब्द

पत्रकार को कहा अपशब्द

बता दें कि एकता कपूर, कंगना रनौत और राजकुमार राव अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के एक रीमिक्स प्रमोशनल सॉन्ग को लॉन्च करने पहुंचे थे। जहां पर एक पत्रकार ने सवाल करने के लिए जैसे अपना नाम बताया, कंगना उस पर भड़क गईं और कहा कि तुम इतना घटिया सोच कैसे लेते हो, कितनी गंदी सोच है तुम्हारी, कंगना के इतना कहते ही वहां खड़े सब लोग हैरान रह गए और उस पत्रकार की ओर देखने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+