Swimsuit में सोना को देख भड़के लोग, कहा- फूहड़ कपड़े पहनो और फिर कहो MeToo

नई दिल्ली। मशहूर संगीतकार अनु मलिक पर MeToo अभियान के तहत यौन शोषण का आरोप लगाने वाली सोना महापात्रा इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं, वजह है उनकी एक तस्वीर, जो कि सोना ने हाल ही में शेयर की है, दरअसल शेयर की गई तस्वीर में सोना ने स्विमिंग सूट पहना हुआ है और उसमें वो काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

Swimsuit में सोना को देख भड़के लोग

हालांकि सोना को उम्मीद नहीं होगी कि उन्हें बिकिनी पहनने पर तारीफ की जगह लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा, लोगों ने सोना को ट्रोल किया है, लोगों ने लिखा है कि आप इस तरह के भड़काऊ कपड़े पहनिए और उसके बाद MeToo के लिए चिल्लाओ, हालांकि सोना ने हेटर्स की परवाह ना करते हुए अपनी कुछ और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया।

सोना ने लगाया है अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप

मीटू कैंपेन पर बात करते हुए सिंगर सोना महापात्रा ने जानेमाने संगीतकार अनु मलिक पर उनका उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे, गायिका का कहना था कि अनु ने काफी समय तक रात को फोन करके उन्हें परेशान किया। वो फोन कर अजीब बातें करते थे। एक दफा तो उनके पति से ही अनु ने उन्हें बढ़िया 'माल' तक कह डाला था।

अनु मलिक रात भर फोन करके परेशान करते थे: सोना महापात्रा

सोना महापात्रा ने बताया कि 2006 में एक कार्यक्रम में उनकी अनु मलिक से मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने मुझे और मेरे पति राम संपत को खाने के लिए बुलाया, उन्हें पता नहीं था कि हमारी शादी हो चुकी है। मेरे रेस्ट रूम में जाने पर अनु ने कहा था कि ये 'क्या माल है संपत', सोना का कहना था कि इसके बाद अनु मलिक उन्हें रात फोन कर परेशान करने लगे थे और ये काफी दिन तक चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+