बेटे ने मां को चुपके से पहनाई सोने की चेन, मुस्कुराहट देख इमोशनल हुए लोग, बोले-'बेटा हो तो ऐसा'
हमारे पेरेंट्स हमें एक अच्छा इंसान बनाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान कर देते हैं। हम अपनी जिंदगी में खुश रहे और अच्छी नौकरी करें इसलिए वो दिन -रात मेहनत करके हमारी जरूरतें पूरी करते हैं। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें हमेशा खुश रखे? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बेटा अपनी मां को सोने की चेन को गिफ्ट किया, जिससे मां मुस्कुरा देती है। मां की हंसी देख इंटरनेट यूजर भी बेटे की सराहना कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

छोटा सा गिफ्ट मम्मी के लिए 👩❤️💋👨🎁💐 pic.twitter.com/WPUc7fTvRj
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 14, 2022
जिंदगी गुलजार है ट्विटर अकाउंट पर शेयर हुआ है वीडियो
यह वीडियो जिंदगी गुलजार है नामक ट्विटर अकाउंट पर 'छोटा से गिफ्ट मम्मी के लिए' नामक कैप्शन से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देखे चुके हैं। शेयर वीडियो के मुताबिक मां खाना परोस रही है होती है, इस दौरान बेटा पीछे से आता है और खाना परोसने के दौरान ही सोने की चेन पहना देता है। मां जब यह देखती तो वह इमोशनल होकर मुस्कुरा देती है। मां की हंसी इतनी प्यारी है कि लोग अपना इमोशनल हो जा रहे हैं।
लोगों ने किए ये कमेंट्स
इस वीडियो पर सेजल मिश्रा ने नामक यूजर ने कमेंट किया गुड। जबकि चंद्रगुप्त मौर्य शिक्षा सेवा समिति ट्विटर यूजर ने हाथ जोड़कर दिल शेयर किया है। वहीं, मोहित नामक यूजर ने लिखा कि बेटा हो तो ऐसा हो। वहीं, अन्य यूजर्स भी इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
इंटरनेट पर आए दिन वायरल होते रहते हैं भावुक करने वाले वीडियो
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इंटरनेट पर इस तरह का वीडियो शेयर हो रहा है। इससे पहले भी तरह-तरह के वीडियो इंटरनेट पर शेयर होते रहे हैं। हालांकि, कुछ वीडियो मजाकिया भी होते हैं। इन वीडियोज को इंटरनेट यूजर्स की तरफ से खूब पंसद किया जाता है। बीते दिनों एक वीडियो लड़की का वायरल हुआ था। जिसमें लड़की गाड़ी पर बैठकर बगल से गुजर रहे युवक को लात मार रही होती है और गिर जाती है। वहीं, इससे पहले एक भाभी का शादी में डांस करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ें- कानपुर के नशे में धुत्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, किराया माँगना ऑटो चालक को पड़ा भारी












Click it and Unblock the Notifications