JEE ADVANCED 2017: टॉपर्स में समोसा बेचने वाले का बेटा शामिल

वी मोहन इससे पहले जेईई मेन में भी छठा रैंक लाकर झंडा गाड़ा था। अब जेईई एडवांस्ड में उसने 64वां रैंक हासिल कर मिसाल कायम कर दिया।

दिल्ली। हैदराबाद के 16 साल के इंजीनियरिंग के स्टूडेंट वी मोहन अभ्यास ने जेईई एडवांस्ड 2017 में 64वां रैंक लाकर मिसाल कायम की है। वी मोहन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के उन तीस छात्रों में से एक हैं जो इस परीक्षा के टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

JEE ADVANCED 2017: टॉपर्स में समोसा बेचने वाले का बेटा शामिल

रविवार को जेईई एडवांस्ड 2017 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। वी मोहन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मां-पिता, शिक्षक और कठिन परिश्रम को दिया है। वी मोहन के पिता समोसा बेचते हैं और उनकी छोटी सी एक दुकान है।

JEE ADVANCED 2017: टॉपर्स में समोसा बेचने वाले का बेटा शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, वी मोहन ने हैदराबाद में ही एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की कोचिंग की है। आईआईटी रूड़की जोन की परीक्षा में वी मोहन अभ्यास ने 366 मार्क्स में से 339 मार्क्स हासिल किए थे। गणित में 120, फिजिक्स में 104 और केमेस्ट्री में वी मोहन ने 115 अंक हासिल किए थे। इससे पहले जेईई मेन में भी वी मोहन ने छठा रैंक पाया था।

रविवार को जेईई एडवांस्ड के रिज्ल्ट में भी वी मोहन ने अपना कमाल दिखाया और 64वां रैंक हासिल किया। इस रिजल्ट को www.jeeadv.ac.in पर देखा जा सकता है। 21 मार्च को हुई इस परीक्षा में 1.7 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+