मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बेटे ने अस्पताल में की शादी
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक अस्पताल में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। एक युवक ने अपनी हादसे में घायल मां की ख्वाहिश पूरी करने के लिए अस्पताल में ही शादी कर ली। शांति (50) शनिवार को धरमपुर के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और सलेम के सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, चोट की गंभीरता को देखते हुए शांति को एहसास हुआ कि वह ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाएंगी। उन्होंने अपने बेटे प्रभाकर से कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि वह उनके जीते-जी नंदिनी से शादी कर ले।
इसके बाद नंदिनी के माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सलाह करके यह फैसला लिया गया कि वे दोनों की शादी अस्पताल परिसर में मौजूद एक छोटे से मंदिर में संपन्न करवाई जाएगी। परिजनों की सहमति के बाद प्रभाकर और नंदिनी शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद दोनों ने अस्पताल में भर्ती मां से अशीर्वाद लिया।












Click it and Unblock the Notifications