आधी रात जगा कर पानी मांगती थी मां, कलयुगी बेटे ने की गला दबाकर हत्या
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आई है जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। खबर फैलने के बाद से इलाके में खलबली मची हुई है किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक बेटा ही अपनी मां की हत्या कर सकता है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है।

पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई कहानी
दुनिया में अगर कोई व्यक्ति किसी को सबसे ज्यादा प्यार करता है तो वह उसे जन्म देने वाली मां होती है लेकिन ग्रेटर नोएडा की इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपनी मां की हत्या के बाद आरोपी ने पहले अपने पिता को इस बात की जानकारी दी फिर उनसे पुलिस को फोन किया। शुरू में तो उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि, रात में वह सो रहा था पता नहीं किसने उसकी मां की हत्या कर दी। जांच कर रही टीम ने पाया कि घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है और ना ही आरोपी को कोई नुकसान पहुंचाया गया है।

रात में पानी मांगती थी मां इसलिए की हत्या
बता दे कि, महिला की हत्या करने वाला उसका बेटा नाबालिग है उसकी उम्र 16 साल है। लूट-पाट न होने के चलते पुलिस को आरोपी बेटे पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस द्वारा हत्या की वजह पूछे जाने के बाद मृतक महिला के बेटे ने बताया कि, उसकी मां रात में उठकर पानी और खाने के लिए तंबाकू मांगती थी जिससे उसकी नींद पूरी नहीं हो पाती थी। अपनी मां की इसी आदत से तंग आकर उसने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पिता ने बताई हत्या की वजह
नाबालिग आरोपी के पिता ने बताया कि, पत्नी की हत्या के बाद बेटे ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी लेकिन उसने ही हत्या की है यह नहीं बताया था। उन्होंने आगे बताया कि, जिस रात पत्नी की हत्या हुई वह एक शादी समारोह में गए थे, उनका बड़ा बेटा गार्ड की नौकरी करता है तो वह भी घर पर नहीं था। सिर्फ उनकी पत्नी और नाबालिग बेटा ही घर पर थे। आरोपी के पिता ने बताया कि, कुछ महीने पहले उनके बेटे को सांप ने काट लिया था तभी से वह चिड़चिड़ा हो गया था।
यह भी पढ़ें: पति और दो बच्चों की हत्या के जुर्म में महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास












Click it and Unblock the Notifications