Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घर में आप नेता के बेटे और दोस्त की सड़ गई लाशें, बदबू आई तो पता चला...

पंजाब। पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक नेता के बेटे और दोस्त की लाशें कमरे में दो दिनों से पड़ी थीं और बदबू आने पर लोगों को पता चला तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जब इस घटना की तफ्तीश हुई तो मौत की वजह ने सबको हैरान कर दिया। दोनों नशे की ओवरडोज से मरे थे।

Son of AAP leader and friend died due to drug overdose in Punjab

घटना छेर्ता इलाके की है जहां कमरे से 27 साल के करण पासी और 30 साल के हरप्रीत सिंह की लाश सड़ रही थी। करण पासी आम आदमी पार्टी के नेता मोती लाल पासी का बेटा था। मोती लाल पासी ड्रग रैकेट के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं और उनके ही बेटे की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई। पुलिस को घटनास्थल पर सिरिंज मिले हैं और लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बारे में करण पासी के परिजनों ने बताया है कि उसकी पत्नी न्यूजीलैंड में रहती है और दो साल पहले ही शादी हुई थी। घर में उस वक्त कोई नहीं था जब करण अपने दोस्त के साथ नशा कर रहा था। करण की बीमार मां मायके में थी।

पुलिस अधिकारी ने इस बारे में कहा है कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि ये मौतें ड्रग ओवरडोज से हुई हैं क्योंकि मौके से सिरिंज मिले हैं। पोस्टमॉर्टम से ही खुलासा हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या है? लाशें इतनी सड़ चुकी थीं कि चेहरा पहचाना नहीं जा रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+