नहीं पता, मेरे जाने के बाद सलमान खान की लाइफ में कितनी लड़कियां आईं: पूर्व पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड
मुंबई, 18 जुलाई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं, इसमें से ज्यादा तर संख्या लड़कियों की है। 55 साल की उम्र में भी कुंवारे सलमान खान भले की शादी ना करना चाहते हों लेकिन उनका नाम कई बॉलीवुड बालाओं संग जुड़ चुका है। इनमें से कुछ को सलमान खान ने कई सालों तक डेट किया, उन्हीं में से एक सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 90 के दशक में उनकी और सलमान खान की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थीं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली का खुलासा
कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली कई बार अपने और सलमान खान के रिश्ते पर खुलकर बोल चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोमी और सलमान ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन साल 1999 में दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। ब्रेकअप के 22 साल बाद अब सोमी ने सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक सलमान की गई गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

फिल्म 'बुलंद' में साथ काम किया
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोफी अली ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा सलमान संग रिश्ते पर भी खुलकर बातचीत की। आपको बता दें कि सोमी अली और सलमान खान पहली बार फिल्म 'बुलंद' में साथ काम किया, हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों कलाकार एक-दूसरे के नजदीक आए और डेट करने लगे।

इस फिल्म से शुरू हुआ डेटिंग का सिलसिला
सोमी अली बताती हैं, 'उन दिनों सलमान खान ने अपना होम प्रोडक्शन शुरू किया था और फिल्म बुलंद के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे, हम शूटिंग के लिए काठमांडू गए थे।' सोफी ने आगे बताया कि दुर्भाग्य से मैं काफी छोटी थी और इंडस्ट्री में नई भी थी। किसी वजह से निर्माताओं ने फिल्म रोक दिया, लेकिन मैं यही कहूंगी कि ये सलमान और मेरे मिलने का एक जरिया था। यही से हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई।

नहीं पता जिंदगी में कितनी लड़कियां आईं
सोफी से जब पूछा गया कि क्या अब भी वह सलमान खान के संपर्क में हैं? तो उन्होंने जवाब दिया, 'हमारे बीच पिछले पांच सालों से कोई बातचीत नहीं हुई है, मुझे लगता है कि आगे बढ़ना अच्छा होता है। मैं आगे बढ़ गई हूं और वह भी आगे बढ़ गए हैं। मुझे तो यह भी नहीं पता कि दिसंबर, 1999 के बाद उनकी जिंदगी में कितनी लड़कियां आईं, मैं सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं दे सकती हूं।'

उन्हें जानना मेरी सेहत के लिए अच्छा
सोमी अली ने सलमान खान के एनजीओ के बारे भी बोलते हुए कहा, 'मुझे पता है उनका एनजीओ शानदार काम कर रहा है, मुझे उनके बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन पर गर्व है। मनोवैज्ञानिक रूप से उनके संपर्क में रहना मेरी सेहत के लिए अच्छा है। मैं ये जानकर खुश रहती हूं कि वह अच्छी जगह हैं और खुश हैं, और मुझे सिर्फ इसी बात की परवाह है।' बता दें कि सोमी अली के इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर उनके और सलमान के बीच रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: सलमान ने कैटरीना को दी 'रोमांटिक' अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं, साथ में कही ये दिल छू लेने वाली बात












Click it and Unblock the Notifications