सोमनाथ भारती के पेट डॉग 'डॉन' की मौत, AAP विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा के केस में रहा था सुर्खियों में

नई दिल्ली: दिल्ली के आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती के पालतू लैब्राडोर 'डॉन' की रविवार की रात मौत हो गई। सोमनाथ भारती का ये पेट डॉग विधायक के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में सुर्खियों में रहा था, सोमनाथ भारती पर आराेप लगा था कि वो अपने पालतू लैब्राडोर से पत्नी को कटवाया करते थे। सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर बताया कि 'डॉन' को साल 2003 में वो घर लाए थे जब केवल 3 माह का था।

Somnath Bharti Pet Dog Dies, was Wanted In Domestic Violence Case once

सोमनाथ भारती के 16 वर्षीय पेट डॉग 'डॉन' की मौत उनके छत्तरपुर स्थित आवास पर हुई। डॉन 2015 में उस वक्त खबरों में रहा जब सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने घरेलू हिंसा के मामले में विधायक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और ये भी कहा था कि लैब्राडोर वो उनके ऊपर छोड़ देते थे। उस वक्त डॉग को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था जिसे बाद में क्लिन चिट दे दी गई थी।

डॉन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। सोमनाथ उसका उपचार करा रहे थे, वह खुद उसकी देखरेख करते थे। सोमनाथ भारती को डॉन से बहुत लगाव था। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जाते समय उन्होंने आखिरी बार उसे दूध पिलाया था। उसकी हालत देख लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि वह परेशान डॉन पर दया दिखाते हुए मार दें लेकिन सोमनाथ भारती के दिल ने इसकी इजाजत नहीं दी क्योंकि डॉन से उन्हें बहुत लगाव था। शायद इतना ही लगाव डॉन को भी भारती से था और सोमनाथ भारती के लौटने के बाद उनकी गोद में डॉन ने आखिरी सांस ली।

ये भी पढ़ें: क्या मैं आर्मी को राहुल गांधी को साथ ले जाकर सर्जिकल स्‍ट्राइक के लिए कहता: मनोहर पर्रिकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+