दिग्विजय ने ट्वीट की एनकाउंटर की नई तस्वीर, जूते पर उठाए सवाल?

भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकियों के भागने की घटना पर कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर से सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली। भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आठ आतंकियों के भागने की घटना पर कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर से सवाल उठाए हैं। हालांकि इस बात के लिए उनकी पहले काफी आलोचना हो चुकी है लेकिन इन बातों से उनके ऊपर कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है और उनकी बयानबाजी जेल प्रशासन और शिवराज सरकार के खिलाफ लगातार जारी है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे किसी ने यह चित्र भेजा है। एनकाउंटर में मरने वाला और मारने वाले के जूते एक समान हैं। क्या संयोग है !

हालांकि उनके इस ट्वीट पर जो कमेंट आए हैं, वो उन्हीं के खिलाफ है लेकिन बावजूद वो अपनी बातों से पीछे नहीं हट रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी दिग्गी राजा ने ये कहकर तूफान मचाया था कि जेल से आतंकी भागे गए या किसी योजना के तहत भगाए गए ? कहीं ये किसी की मिलीभगत तो नहीं, इसकी पुख्ता जांच होनी चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने इस सिलसिले में एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि सिमी और बजरंग दल दोनों मिल कर दंगे कराते हैं। ऐसे में इन आतंकियों के भागने के बाद प्रशासन को नजर रखना पड़ेगा कि कहीं दंगा फसाद ना हो।

मालूम हो कि भोपाल जेल से दिवाली की रात 3 से 3.30 बजे के आसपास सिमी के आठ आतंकी हेड कॉस्टेबल की हत्या कर जेल से फरार हो गए थे लेकिन पुलिस मुठभेड़ में ये आठों मारे गए। इन आतंकियों पर अलग- अलग मामलों में केस चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+