भोपाल एनकाउंटर के वीडियो ने उठाए पुलिस की कहानी पर सवाल
वीडियो में आतंकी के शव से चाकू निकालकर दोबारा रख रहा पुलिसकर्मी।
भोपाल। पुलिस ने सोमवार को जेल से भागे आठ सिमी आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया। इसका मध्य प्रदेश पुलिस और सरकार खूब श्रेय लूट रही हैं लेकिन स्पॉट पर मोबाईल से बनी कुछ वीडियो फुटेज ने इस पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को भोपाल जेल से आठ आतंकी फरार हो गए थे। जिन्हें एक गांव के जंगल में पुलिस ने मार दिया। पुलिस ने जो कहानी बताई उससे कुछ और कहानी कहते वीडियो नेट पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो की कोई जांच अभी नहीं हुई है लेकिन ये एनकाउंटर स्पॉट के मालूम होते हैं।
एक वीडियो में पुलिस वाले और कुछ ही दूरी पर संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। एक आवाज आती है, कंट्रोल! इनमें से पांच लोग हमसे बात करना चाहते हैं। तीन भागने की कोशिश कर रहे हैं ।उन्हें घेर लो!' इसके बाद गोलियों की आवाज आती है।
मृत आतंकी की जेब में चाकू रखता दिख रहा पुलिसवाला
जिस वीडियो ने सबसे ज्यादा पुलिस के लिए सवाल खड़े किए हैं उसमें एक पुलिसवाला साफ तौर पर एक मरे हुए व्यक्ति पर गोलियां चलाता दिख रहा है।
वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी एक सिमी सदस्य की पेंट से एक चाकू को निकालते और उसे देकने के बाद फिर रखता दिख रहा है।
इन सिमी सदस्यों को पुलिस ने गुनगा थाना क्षेत्र में ईंटखेड़ी गांव के पास एनकाउंटर में ढेर किया था। इनमें जाकिर हुसैन सादिक, मोहम्मद सलीक, महबूब गुड्डू, मोहम्मद खालिद अहमद, अकील, अमजद, शेख मुजीब और मजीद शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications