सरकारी स्कूलों पर केजरीवाल के बयान से आहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री, बोले-कुछ लोग 'बयान बहादुर' हैं'

नई दिल्ली, 07 सितंबर। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अरविंद केजरीवाल पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'बयान बहादुर' हैं। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि 'देश में 80% से अधिक सरकारी स्कूल कबाड़खानों से भी बदतर हैं। मैं इस बयान की निंदा करता हूं। जब से वे दिल्ली में सत्ता में आए हैं, सरकारी स्कूलों में छात्रों के नामांकन में कमी आई है।

Dharmendra pradhan

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों में 80 फीसद से अधिक को जंकयार्ड से भी खराब करार दिया है। इन स्कूलों की स्थिति में सुधार हो सके, इस संबंध में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज भी लिखा है। इसके जरिए उन्होंने सरकारी स्कूलों की बदहाली की ओर पीएम मोदी का ध्यान खींचने का प्रयास किया।

जंकयार्ड से भी बदतर 80 प्रतिशत स्कूल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कहा कि देश के 80% से अधिक सरकारी स्कूल "जंकयार्ड से भी बदतर" हैं। इसके लिए केजरीवाल ने देश भर में 14,500 स्कूलों के उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना का उल्लेख किया। साथ ही केजरीवाल ने सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना बनाने की मांग की।

अपग्रेड करने में 100 साल लगेंगे
पीएम को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि 14,500 स्कूलों के आधुनिकीकरण की योजना बनाई है, लेकिन अगर हम इस गति से काम करते हैं, तो हमारे सभी सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने में 100 साल लगेंगे।' केजरीवाल ने कहा, वे केंद्र सरकार से देश के सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों के पुनर्विकास के लिए योजना तैयार करने की अपील करते हैं।

बता दें कि AAP ने इसी साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित रूप से प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में कई अहम ऐलान किए जा चुके हैं। अब AAP पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में अपनी संभावनाएं तलाश रही है। गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं और AAP शिक्षा के मुद्दे पर लगातार कैंपेन कर रही है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के गांव की बेटी ने इटली में जीता गोल्ड मेडल, CM शिवराज ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+