'कुछ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव चला रहे', जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस की 'बांग्लादेश' वाली टिप्‍पणी पर किया अगाह

Jagdeep Dhankhar: भारत के उपराष्ट्रपति और राज्‍यसभा अध्‍यक्ष जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेताओं पर शनिवार को जमकर हमला बोला। उन्‍होंने "सतर्क रहो बांग्लादेश में जो हो रहा वो यहां भी हो सकता है" कांग्रेस नेता के इस बयान पर धनखड़ ने जमकर गुस्‍सा जताते हुए आगाह किया।

जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जुबली समारोह में जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता के बांग्लादेश वाले बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा "कुछ राष्‍ट्रविरोध लोग साजिश के तहत ये अफवाह फैला रहे हैं कि भारत में भी उसके पड़ोसी देश बांग्लादेश वाला घटनाक्रम दोहराया जाएगा।

Vice President Jagdeep Dhankhar

धनखड़ ने कहा यह बेहद चिंताजनक है कि जो देश का नागरिक है और संसद का सदस्‍य है, वो कैसे इतना गैर जिम्मेदाराना बयान दे सकता है? उन्‍होंने कहा ऐसी राष्‍ट्रविरोधी ताकतें देश को तोड़ने में लगी हुई हैं और राष्‍ट्र को विकास की पटरी से उतारना चाहती हैं।

धनखड़ ने कुछ लोगों द्वारा पेश की गई इस कहानी से सावधान रहने की सलाह दी कि जो बांग्लादेश में हुआ वह भारत में भी हो सकता है। उन्‍होंने कहा राष्ट्रहित सर्वोपरि है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता।उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने भाषण में 1975 में तत्‍तकालीन कांग्रेस सरकार की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गई इमरजेंसी का जिक्र करते हुए उसको देश का सबसे काला दौर बताया।

उन्‍होंने कहा न्‍यायपालिका इंदिरा गांधी की तानाशाही से डर गई और उसके सामने घुटने टेक दिए और हमारे देश की आजादी एक शख्‍स की बंधन बन कर रह गई। उपराष्‍ट्रपति ने कहा अगर उस समय इमरजेंसी नहीं लगती तो भारत देश विकास की नई ऊंचाईयों को छू लेता।

हालांकि उपराष्‍ट्रपति ने आपातकाल के समय न्‍यायपालिका की भूमिका की बात करते हुए कहा इमरजेंसी में भारत देश के लोकतंत्र की मूल भावना को कूचला गया। इसके साथ ही धनखड़ ने भारत सरकार द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप मनाने की सराहना की।

बता दें पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट की अयोग्यता पर चर्चा की मांग करते हुए विपक्षी सदस्यों द्वारा उच्च सदन में हंगामा करने के बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को 'वॉकआउट' कर दिया।

ये भी पढ़ें- "राहुल गांधी छल, झूठ और धोखे की राजनीति का पर्याय बन गए हैं" जानें भाजपा ने क्‍यों लगाया ये आरोप?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+