सोमालिया समुद्री लुटेरों की कमर तोड़ी भारतीय नेवी ने
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सोमालिया के समुद्री लुटेरों की भारतीय नेवी ने कमर तोड़ दी है। उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया है। अब वे पहले की तरह से समुद्र में अपनी हरकतें जारी नहीं रख पाते।

सोमालिया के समुद्री लुटेरों की हरकतें साल 2010-11 के दौरान बहुत बढ़ गईं थीं। इन्होंने कई समुद्री जहाजों को पकड़कर भारतीयों को अपने कब्जे में किया। उसके बाद मोटी वसूली के बाद उन्हें छोड़ा।
लुटेरों को मार भी डाला
भारतीय नेवी के सूत्रों ने बताया कि पूर्वी अरब सागर में साल 2012 से सोमालिया में लुटेरों की हरकतों को रोक दिया गया । इस क्रम में बहुत से लुटरों को मार भी डाला गया।
अरब सागर में पकड़ा
सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय नेवी ने साल 2011 के दौरान समुद्री लुटेरों की कुछ नावों को अरब सागर में पकड़ा। इनमें 120 सोमालिया के समुद्री लुटेरे थे। इन आपरेशनों में बहुत से मछुआरों को बचाया गया।
नेवी ने लक्ष्यद्वीप में कई सोमालिया के लुटेरों को धर-दबोचा। सोमालिया के समुद्री लुटेरों के खिलाफ चल रहे अभियान पर राज्य सभा में एक सवाल भी पूछा गया। सवाल पूछा शांताराम नाईक ने। जवाब में रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर ने कहा कि भारतीय नेवी सोमालिया के मछुआरों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।
मर्चेट नेवी से जुड़े हुए फरीदाबाद के शुभम शर्मा ने बताया कि भारतीय नेवी के सघन अभियान के चलते अब अरब सागर फिर से सुरक्षित हो गया है। पहले तो इधर सोमालिया के लुटेरों का कब्जा हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications