Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

J&K: पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए जा रहे आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार रात दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में 7 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने यह हमला गुरुवार रात करीब पौने दस बजे पुलवामा के पास लसीपोरा इलाके में किया है। आतंकियों ने एक आईईडी ब्लास्ट कर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया।

soldiers wounded after militants trigger IED blast in Pulwama village jammu kashmir

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स के कुछ जवान गुरुवार रात पुलवामा के लसीपोरा इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग पार्टी लस्सीपोरा से पुलवामा की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक ब्रिज को क्रॉस कर रहे बहान को निशाना बनाते हुए IED धमाका हुआ और फिर आतंकियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के बाद यहां मौजूद सेना के जवानों ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की।

आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कई सैन्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर दक्षिण कश्मीर के जिलों में तैनात कई सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। साथ ही पुलवामा में एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। वहीं घायलों को सेना के बेस हॉस्पिटल में ले जाया गया है। हमले के बाद सेना ने इलाके को घेर लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+