आतंकी हमले में जवान शहीद हो रहे, संसद में सांसद देश को शर्मिंदा कर रहे
नई दिल्ली। एक तरफ जहां पंजाब के दीनानगर पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के बीच कई पुलिस के जवान शहीद हो गये हैं और एनकाउंटर अभी भी जारी है। उसी बीच देश के सांसदों ने ना सिर्फ संसद बल्कि देश को शर्मिंदा कर दिया है।
संसद में कांग्रेस के भारी हंगामे के चलते लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन बिफर पड़ी। अधीर रंजन ने संसद में अपनी हदें पार करते हुए लोकसभा स्पीकर की टेबल तक पहुंच गये।
अधीर रंजन की इस हरकत के बाद लोकसभा स्पीकर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सांसद को अपनी हदों में रहने का को कहा। वहीं भाजपा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए अधीर रंजन पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं इस हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
पंजाब आतंकी हमला: गृहमंत्री राजनाथ सिंह की लापरवाही से पीएम मोदी हुए नाराज
लेकिन जिस तरह से एक तरफ पंजाब में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ संसद में जिस तरह से भारी हंगामा हो रहा है उसने ऐसे समय में ना सिर्फ संसद की गरिमा को शर्मशार किया है बल्कि शहीद हुए लोगों का भी अपमान है।













Click it and Unblock the Notifications