जम्मू-कश्मीर:जवान के अगवा होने की खबर से रक्षा मंत्रालय का इंकार,कहा-सुरक्षित है यासिन

जम्मू-कश्मीर: छुट्टी पर आए जवान को आतंकियों ने घर से किया अगवा, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से सेना के जवान को अगवा किए जाने की खबर को रक्षा मंत्रालय ने गलत करार दिया है। मीडिया में खबरें आ कि जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फ्रैंट्री यूनिट में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौटा था, जहां आतंकियों ने उसे उसके घर से अगवा कर लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरू हो गई, लेकिन अब रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जवान के अगवा होने की खबर गलत है और वो सुरक्षित है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना का जवान पूरी तरह सुरक्षित है।

 Army Man Kidnapped By Terrorists From Home In Jammu And Kashmir’s Budgam

सेना के इस जवान की पहचान मोहम्मद यासिन के रूप में हुई है, जो मध्य कश्मीर के बडगाम के काज़ीपुरा चादुरा का रहने वाला है। यासिन छुट्टियों पर घर लौटा था। इससे पहले मीडिया में खबर आई कि आतंकियों ने उसे उसके घर से अगवा कर लिया है। मीडिया में खबरें आने के बाद रक्षा मंत्रालय ने इसका खंडन किया है और कहा है कि जवान पूरी तरह सुरक्षित है।

आपको बता दें कि आतंकियों द्वारा सेना के जवान को अगवा करने के मामले सामने आ चुके हैं। आतंकवादियों ने छुट्टी पर आए सेना के जवान औरंगजेब को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं साल 2017 में भी आतंकियों ने सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। दरअसल आतंकी संगठन और आतंकवादी भारत की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाए हुए है। सेना आतंकियों का खात्मा करने में जुटी है। वहीं पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने भी आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़ दी है। एयर स्ट्राइक कर पीओके में आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप और आतंकवादियों को निशाना बनाया गया। भारत की कार्रवाई से आतंकवादी गुस्से में है और इसलिए सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+