शहीद की विधवा ने किया विरोध, कहा भारत आने से पहले मेरे पति का सिर लाएं नवाज

नवाज शरीफ के शपथ समारोह में नवाज शरीफ के शामिल होने पर सियासी विरोध के अलावा शहीद हेमराज की पत्नी और परिवार ने भी विरोध शुरु कर दिया है। सीमा पर शहीद हुए सैनिक हेमराज की पत्नी ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को निमंत्रण दिये जाने की निंदा करते हुए कहा कि शरीफ उनके पति का सिर लाएं अथवा निर्मम हत्या की निंदा करें।
हेमराज की विधवा धर्मवती ने कहा कि पाक के पीएम मेरे पति का सिर साथ लायें अथवा पेरे पति का सिर कलम करने की पाकिस्तानी सैनिकों की बर्बर करतूत की सार्वजनिक तौर पर निंदा करें। उन्होंने नवाज को आमंत्रित करने की निंदा करते हुए कहा कि मोदी को नवाज शरीफ को आमंत्रित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने मथुरा में मोदी की चुनावी सभा के बाद भाजपा को वोट दिया था। इस के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि मोदी ने उस सभा में मेरे पति के मामले को लेकर मनमोहन सरकार की निष्क्रियता पर निशाना साधा था और पाकिस्तान को चुनौती दी थी।
आपको बता दें कि लांस नायक हेमराज की पिछले साल आठ जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी थी और उनका सिर काट कर ले गये थे।












Click it and Unblock the Notifications