जम्मू कश्मीर के पुंछ में रहस्यमय परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत

पुंछ जिले के द्राबा इलाके में सेना के जवान की मौत रहस्यमय परिस्थिति में हुई। जवान का शव गोलियों से छलनी था।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के एक जवान का शव मिला है। पुंछ जिले के द्राबा इलाके में सेना के जवान की मौत रहस्यमय परिस्थिति में हुई। जवान का शव गोलियों से छलनी था। शव मिलने के बाद सेना का कहना है कि जवान की मौत रहस्यमय परिस्थिति में हुई है।

 Soldier found dead under ‘mysterious circumstances’ in Poonch

मृतक जवान की पहचान सिपाही बलराज सिंह के तौर पर हुई है, जो 16 आरआर में तैनात थे। सेना को बलराज सिंह का शव सूरनकोट आर्मी केंप मिला है। जवान का शरीर पूरी तरह के गोलियों से छलनी किया हुआ था। सेना ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि पिछले 13 दिनों में ये तीस री घटना है, जब सेना के जवान की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई हो। इससे पहले सेना के दो जवानों ने खुदकुशी कर ली थी। 5 मार्च को सेना के जवान सिपाही रोशन सिंह ने अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी तो वहीं 25 फरवरी को बीएसएफ के कांस्टेबल प्रमोद कुमार अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+