अहमदाबाद पहुंचेगा दुनिया का पहला सोलर प्लेन
नयी दिल्ली। दुनिया के लिए पेट्रोलियम प्रदार्थों की कमी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। लोग प्रकृतिक स्त्रोतों के ऊपर निर्भर करना चाहते हैं। इसी क्रम में नया इतिहास रचा है दुनिया के पहले सोलर प्लेन ने। यूएई के अबू धाबी से सोलर पावर से चलने वाला हवाई जहाज निकल चुका है और आज वो अहमदाबाद में उतरने वाला है।

सूरज की रोशनी से चार्ज होकर उड़ान भरने वाला ये विमान दुनिया का पहला सोलर प्लेन है। सोलर इम्प्ल्स टू बिना तेल के उड़ने वाला पहला हवाई जहाज है। सोलर इंपल्स कंपनी के इस वन सीटर विमान के पंखों पर सोलर पैनल लगे हैं और इसका वजन एक कार जितना है।
2300 किलोग्राम के इस विमान में लगी बैटरी सूरज की रोशनी से चार्ज होती है और इसी की मदद से ये विमान रात में भी उड़ान भरता है।आज अहमदाबाद पहुंचने के बाद ये विमान वाराणसी जाएगा। जहां ये गंगा के उपर उड़ान भरेगा।
इस सोलर विमान में दो पायलट हैं जो इस विमान को बारह शिफ्ट में उड़ाएंगे। आबूधाबी से ओमान होते हुए भारत पहुंचने के बाद ये विमान चीन,म्यांमार और अमेरिका के लिए उड़ान भरेगा।












Click it and Unblock the Notifications